फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में खिली-खिली त्वचा चाहिए तो बस सोते समय करें ये काम, महंगे प्रोडक्ट की भी नही होगी जरूरत

Sun, 29 Dec 2019 05:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन अक्सर लड़कियों को दुखी कर देता है। ड्राइनेस से लेकर डलनेस तक त्वचा को परेशान कर देती है लेकिन त्वचा की इन परेशानियों को दूर करने के लिए ये साधारण सा उपाय बहुत कारगर है। जी हां त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए स्टीम लेना फायदेमंद है।चलिए जानें कैसे लें चेहरे पर स्टीम।
विज्ञापन

2 of 5
ये है भाप लेने का सही तरीका
स्टीम थेरेपी को करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कम से कम 3 से 5 गिलास पानी को गर्म कर लीजिए। अब तौलिए को ओढ़कर भाप लें। एक हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ऐसा करने से कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्किन में आएगी चमक 
हर लड़की को ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश होती है। इसके लिए वे बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट खरीद उनका इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका उन्हें कुछ खास फर्क नहीं नजर आता। साथ ही इन ब्यूटी प्रोडक्ट के कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार भाप लें। ऐसा करने से चेहरे के खराब सेल्स धीरे धीरे हट जाएंगे और चेहरा दमकने लगेगा।

4 of 5
ब्लैक हेड्स हो जाएंगे कम
ब्लैक हेड्स आपकी खूबसूरती पर ऐसे होते हैं जैसे चांद में दाग। स्टीम आपको इस परेशानी से भी निजात दिलाने में मदद करता है। जब भी कभी आप स्क्रब करें तो उस से पहले स्टीम लेना न भूलें, क्योंकि ऐसा करने से ब्लैक हेड्स आराम से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
बैक्टीरिया से बचाने में मददगार
स्टीम चेहरे को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। स्टीम की वजह से ये बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल आते हैं और चेहरे का बचाव होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें