फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में अपनाएं कुछ आसान उपाय, पाएं लंबे, काले और घने बाल

Mon, 10 Apr 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
लंबे बाल
एक्सपर्टस का मानना है कि इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। आलम यह है कि अप्रैल माह में ही पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के मुताबिक इस मौसम में आप कुछ आसान उपाय अपनाकर बालों को लू और गर्मी से बचा सकती हैं-
विज्ञापन

2 of 6
jawed habib - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अपने सैलून का उद्घाटन करने आए जावेद हबीब के मुताबिक हरेक मौसम और स्थिति में बालों को धोना सबसे अच्छा रहता है। बालों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल लंबे, काले और घने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
उद्घाटन अवसर पर आए जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बालों में हफ्ते में कम से कम तीन बार तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल मजबूत होते हैं और आवश्यक पोषक उसे मिलता है। बताया कि बालों को रोजाना शैंपू से धाना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए।

4 of 6
ख्‍ाुले बाल
जावेद हबीब के मुताबिक बालों को काला और घना बनाए रखने के लिए डाइट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसमें दूध, अंडे, बादाम, दही आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंघी करते समय कभी भी अपने बालों को खींचे नहीं, इससे वो कमजोर हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
chops off hair - फोटो : demo pic
उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में बालों में सूखापन, डलनेस, डैंड्रफ और बालों का गिरना बड़ी समस्या है। जावेद ने बताया कि बालों की इन समस्याओं के समाधान के लिए नेचुरल और घरेलू नुस्‍खे अपनाएं। हरेक दिन नहाने से पहले बालों में तेल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gf - फोटो : getty images
इसके अलावा बालों के सूखेपन से बचने के लिए सरसो का तेल लगाएं। तेज धूप में सीधे जाने से बचें, इससे बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो हेना, पानी और दही का मिश्रण इस्तेमाल करें। डैंड्रफ से बचने के लिए नहाते समय बालों में हल्दी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें