फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunburn Remedy: सनबर्न के कारण हो रही है त्वचा पर जलन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

Fri, 16 May 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि तेज चिलचिलाती धूप की वजह से आप भी सनबर्न के शिकार हो गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
सनबर्न के कारण हो रही है त्वचा पर जलन तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Sunburn Remedy: तेज धूप के कारण अब लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से लोग अब घर से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। यदि किसी कारणवश घर से बाहर निकलना भी पड़ रहा है तो लोग कोशिश कर रहे हैं कि खुद को पूरी तरह से कवर करें, ताकि सनबर्न से बचे रहें। बावजूद इसके लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यदि सावधानी बरतने के बावजूद आप भी सनबर्न के शिकार हो गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाकर आप सनबर्न से राहत पा सकते हैं। इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

यदि आपके घर पर एलोवेरा का पौधा लगा है तो उसका पत्ते को लेकर उसमें से ताजा एलोवेरा जेल निकालें और उसे सनबर्न पर इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को तत्काल प्रभाव से ठंडक पहुंचाता है, जिससे सनबर्न की वजह से हो रही जलन से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
इससे त्वचा पर आई लालिमा भी कम हो जाती है। यदि ताजा एलोवेरा जेल आपके पास नहीं है तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

4 of 7
खीरा - फोटो : Freepik
खीरा

इस मौसम में खीरा खाने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं क्योंकि खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही खीरा आपके सनबर्न से छुटकारा दिलाने का काम भी कर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ ठंडा खीरा काटकर प्रभावित हिस्सों पर रखना है।
विज्ञापन

5 of 7
खीरा - फोटो : Freepik
यदि समय है तो पहले खीरे का रस निकालें और उसे रुई की मदद से सनबर्न से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इससे भी आपको तत्काल राहत मिलेगी। ये जलन से साथ-साथ सनबर्न का दाग भी दूर करता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल

हर किसी के घर में गुलाब जल तो होता ही है। इसे स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है। गुलाब जल का इस्तेमाल सनबर्न से राहत पाने के लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
इसके इस्तेमाल के लिए कॉटन में गुलाब जल भिगोकर जलन वाली जगह पर रखें। इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। हो सकता है गुलाब जल लगाने से आपको एकदम से हल्की जलन का एहसास हो, लेकिन वो जलन नहीं, बल्कि ठंडक का एहसास होता है, क्योंकि गुलाब जल काफी ठंडा होता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें