Summer Skin Care Tips: क्या गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद है? गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा को ठंडक, फ्रेशनेस और ग्लो मिल सकता है। यह सूजन और पिंपल्स कम करने में मदद करती है, लेकिन ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।
Chehre Par Baraf Lagane Ke Fayde: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और गर्म हवा त्वचा पर सीधा असर डालने लगती है। इस मौसम में चेहरे पर ऑयल, पिंपल्स, टैनिंग और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में कई लोग चेहरे को ठंडक और ताजगी देने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं।
सोशल मीडिया और ब्यूटी टिप्स में भी आइस फेशियल काफी ट्रेंड कर रहा है। कहा जाता है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन टाइट होती है, पिंपल्स कम होते हैं और ग्लो बढ़ता है। लेकिन क्या रोजाना बर्फ लगाना सच में फायदेमंद है?
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे पर बर्फ लगाने के कई फायदे हैं, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा देर तक बर्फ लगाने से स्किन ड्राई, रेड या सेंसिटिव हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि बर्फ का इस्तेमाल सही तरीके और सही समय पर किया जाए।
अगर आप भी गर्मियों में आइस फेशियल या चेहरे पर बर्फ लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके फायदे, नुकसान और सही इस्तेमाल का तरीका जरूर जान लें। इससे आपकी त्वचा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रह सकती है।
विज्ञापन
2 of 6
Skin Care
- फोटो : Adobe
चेहरे पर बर्फ लगाने के 5 फायदे
स्किन को तुरंत ठंडक और ताजगी मिलती है
बर्फ चेहरे की गर्मी और जलन कम करने में मदद करती है।
तेज धूप के बाद आइस मसाज करने से राहत महसूस होती है।
यह त्वचा को इंस्टेंट रिफ्रेशिंग इफेक्ट देता है।
विज्ञापन
3 of 6
Skin Care
- फोटो : adobe
पिंपल्स और सूजन कम करने में मददगार
आइस फेशियल त्वचा की सूजन और रेडनेस कम कर सकता है।
पिंपल्स की जलन और दर्द में राहत मिल सकती है।
ठंडक की वजह से स्किन शांत महसूस करती है।
4 of 6
skin care
- फोटो : Adobe stock
चेहरे पर ग्लो और टाइटनेस आती है
बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार दिख सकता है।
मेकअप से पहले आइस रब करने से स्किन स्मूथ लगती है।
विज्ञापन
5 of 6
आइस फेशियल के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
आइस फेशियल के नुकसान
ज्यादा इस्तेमाल करने से हो सकता है नुकसान
सीधे बर्फ लगाने से त्वचा लाल और सेंसिटिव हो सकती है।
ड्राई स्किन वालों को ज्यादा आइस फेशियल से नुकसान हो सकता है।
लंबे समय तक बर्फ लगाने से स्किन इरिटेशन हो सकती है।