Summer Skin Care Tips : गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लोग कई तरह के जूस और खाने की चीजों का सेवन करते हैं। इस मौसम में स्किन के जुड़ी परेशानियां भी काफी सामने आती हैं। ऐसे में गर्मी में स्किन केयर करना भी बेहद जरूरी है। पार्लर पर जाकर स्किन केयर कराना तो काफी आसान है, पर इसका असर कुछ दिनों तक रहता है। अगर आपको लंबे समय तक दमकती त्वचा चाहिए तो घरेलू नुस्खे ही काम आते हैं। आज के लेख में हम आपको संतरे के छिलके का इस्तेमाल करके फेसपैक बनाना सिखाएंगे, ताकि आप कम पैसे में निखरती त्वचा पा सकें।
दरअसल, संतरे में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आप संतरे के सेवन के बाद इसके छिलके के इस्तेमाल से फेसपैक बनाएंगे तो ये आपकी स्किन को काफी फायदा पहुंचाएगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको इसके इस्तेमाल के तरीके बताते हैं।