फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Odor Home Remedies: गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें

Wed, 27 May 2026 12:34 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी में पसीने की बदबू से बचने के लिए नहाने के पानी में नींबू, गुलाब जल, फिटकरी, नीम का पानी और बेकिंग सोडा मिलाना फायदेमंद माना जाता है। ये चीजें बैक्टीरिया कम करने और शरीर को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
शरीर की दुर्गंध कैसे दूर करें - फोटो : Ai

Garmi Me Pasine Ki Badbu Ka Ilaj: गर्मी का मौसम आते ही पसीना और उससे आने वाली बदबू कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। खासकर जब लंबे समय तक बाहर रहना पड़े या ज्यादा गर्मी में काम करना हो, तो शरीर से आने वाली दुर्गंध आत्मविश्वास तक को प्रभावित कर सकती है। कई लोग महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर कुछ घंटों तक ही रहता है। असली समस्या तब होती है जब शरीर में बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर बदबू पैदा करने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए शरीर की दुर्गंध से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार नहाने के पानी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाने से शरीर लंबे समय तक फ्रेश रहता है और पसीने की बदबू भी कम हो सकती है। खास बात यह है कि ये उपाय स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में नहाने के पानी में कौन-सी 5 चीजें मिलानी चाहिए, जिससे शरीर की बदबू कम हो और दिनभर ताजगी बनी रहे। अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन

2 of 7
Body odor - फोटो : Adobe stock

गर्मियों में शरीर से बदबू ज्यादा क्यों आती है?
 

  • गर्मी में शरीर ज्यादा पसीना निकालता है।
  • जब यह पसीना त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आता है, तो बदबू पैदा होती है।
  • अगर शरीर की सफाई सही तरीके से न हो या ज्यादा देर तक पसीना शरीर पर जमा रहे, तो शरीर की दुर्गंध की समस्या बढ़ सकती है
विज्ञापन

3 of 7
गर्मियों में पसीने की बदबू कैसे दूर करें - फोटो : Ai

5 चीजें जो नहाने के पानी में मिलानी चाहिए

 

  • नींबू का रस
  • गुलाब जल
  • फिटकरी
  • नीम का पानी
  • बेकिंग सोडा

4 of 7
नींबू - फोटो : Freepil.com

नहाने के पानी में नींबू मिलाने से क्या फायदा होता है?


नींबू के फायदे,

  • बैक्टीरिया कम करने में मदद करता है

  • शरीर को फ्रेश महसूस कराता है

  • पसीने की बदबू कम हो सकती है

एक बाल्टी पानी में 1-2 नींबू का रस मिलाकर नहाने से ताजगी महसूस होती है।

विज्ञापन

5 of 7
rose water - फोटो : Adobe stock

क्या गुलाब जल शरीर की बदबू कम करने में मदद करता है?


हां, गुलाब जल शरीर को ठंडक और हल्की प्राकृतिक खुशबू देता है। इस्तेमाल का तरीका जान लें, 

  • नहाने के पानी में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

  • इससे स्किन भी फ्रेश महसूस करती है।

  • गर्मी में शरीर की चिपचिपाहट कम हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 7
बेकिंग सोडा - फोटो : AI Generated

क्या बेकिंग सोडा इस्तेमाल करना सही है?


बेकिंग सोडा शरीर की दुर्गंध कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है। ध्यान रखें कि

  • बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें

  • संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट करें

  • हफ्ते में 2-3 बार ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिटकरी - फोटो : Freepik
फिटकरी और नीम का पानी क्यों फायदेमंद माना जाता है?


फिटकरी

  • एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

  • पसीने की दुर्गंध कम करने में मदद मिल सकती है।


नीम का पानी,

  • स्किन इंफेक्शन से बचाने में मददगार होता है।

  • खुजली और बैक्टीरिया कम करने में सहायक है।

नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी को नहाने के पानी में मिलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें