फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छोड़ दें ये छह बुरी आदतें जो समय से पहले बना रहीं हैं आपको बूढ़ा

Mon, 09 Sep 2019 06:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है। प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां आ रही हैं। इन सबके पीछे आपकी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं आपकी उन आदतों के बारे में जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बहुत अधिक मीठे का सेवन
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। आपका ये शौक आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना सकता है। अधिक मीठे के सेवन से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल के रोग, मुंहासों और झुर्रियों की शिकायत रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन लोशन ना लगाना
चाहे गर्मी हो या सर्दी घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। अगर आप हर समय धूप में रहते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते तो समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं।

4 of 6
तकिए पर मुंह के बल सोना
जो लोग उल्टा या पेट के बल सोते हैं उनके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पेट के बल सोने पर आपका चेहरा तकिए की तरफ होता है और तकिया कीटाणुओं, मृत त्वचा और धूल से भरा हुआ होता है। इसलिए तकिए पर अपना चेहरा नहीं सिर रखकर सोएं।
विज्ञापन

5 of 6
पानी कम पीना
उम्र से पहले बूढ़ा लगने के पीछे एक वजह पानी कम पीना भी है।डॉक्टर भी दिन में करीब तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। दफ्तर में काम करते समय पानी की बोतल हमेशा अपने सामने रखें और काम के बीच में पानी पीते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नशा करना
अगर आप बहुत अधिक सिगरेट या शराब पीते हैं तो आप समय से पहले अंकल दिख सकते हैं। ये सब चीजें ना तो सेहत के लिए अच्छी हैं और ना ही आपकी त्वचा के लिए। इसलिए जितना जल्दी हो सके नशा बंद कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें