Social Media Trend 2025 For Hair Care: अगर आप भी समय के साथ अपना लुक बदलना चाहते हैं तो पहले ये जानना जरूरी है कि आज-कल क्या ट्रेंड में है। आइए आपको हेयर कलर के बारे में कुछ जानकरी देते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
GenZ की तरह ट्रेंडी लुक चाहिए तो पढ़ें ये खबर
- फोटो : Adobe stock
Social Media Trend 2025 For Hair Care: आज के जमाने में सोशल मीडिया फैशन और ब्यूटी के नए ट्रेंड्स को तेजी से जन्म देता है। खासकर GenZ, यानी युवा पीढ़ी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए बालों के रंगों में एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकती। इस कड़ी में कॉफी ब्राउन रंग ने बालों के रंगों की दुनिया में एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस रंग के हजारों वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे ये ट्रेंड तेजी से फैला है। GenZ का इस रंग को अपनाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि ये रंग क्लासी होने के साथ-साथ मॉडर्न भी लगता है।
हल्का होने की वजह से इसे स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जैसी जगहों पर भी आसानी से अपनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने बालों को एक नया और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो कॉफी ब्राउन रंग आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
कॉफी से बाल रंगने के लिए क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
कॉफी से बाल रंगने के लिए क्या करें ?
अगर आप कॉफी की मदद से अपने बालों को रंगना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कप पानी में 3-4 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें। जब कॉफी गाढ़ी हो जाए, तब आंच से उतार लें और ठंडा होने दें। जब तक ये ठंडा हो रहा है, तब तक बालों को अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें गंदे बालों में अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो इसका रंग ज्यादा नहीं चढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 7
कॉफी से बाल रंगने के लिए क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
बाल धोने के बाद कॉफी का मिश्रण बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। बालों पर इस मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो सिर को शॉवर कैप से ढक सकते हैं। समय पूरा होने के बाद सादा पानी से बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें और फिर आपके बालों का रंग पूरी तरह से बदल जाएगा।
4 of 7
हर स्किन टोर पर जचता है
- फोटो : Adobe stock
कॉफी ब्राउन हेयर कलर अपनाने के फायदे
1. हर स्किन टोर पर जचता है
ये सबसे अहम फायदा है, कि अगर आप कॉफी से अपने बालों को रंगते हैं तो इससे आपका अलग लुक सामने आता है। खास बात ये है कि कॉफी से बालों में आने वाला रंग हर स्किन टोन पर खूब जचता है। इसलिए आप इसका चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चमकते हैं बाल
- फोटो : Adobe stock
2. चमकते हैं बाल
यदि आप कॉफी से अपने बालों को रंगते हैं तो इससे आपके बालों मे प्राकृतिक चमक आती है, और बाल शाइन करने लगते हैं। ये देखने में कमाल का लगता है।
विज्ञापन
6 of 7
नहीं होता नुकसान
- फोटो : Adobe stock
3. नहीं होता नुकसान
अगर आप कॉफी का इस्तेमाल अपने बालों को रंगने के लिए करते हैं, तो इससे आपके बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। वरना ज्यादातर कलर बालों को डैमेज कर देते हैं।
इंस्टेंट कॉफी से रंग जल्दी और ज्यादा गहरा होता है, तो इसलिए अगर आप हल्का रंग चाहते हैं तो कॉफी की मात्रा कम करें। वहीं अगर बालों में गहरी चमक और रंग चाहिए तो नारियल या जैतून का तेल लगाने के बाद कॉफी लगाएं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।