फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari : चाहिए श्वेता तिवारी जैसी निखरती त्वचा तो जानें एक्ट्रेस के स्किन केयर रूटीन के बारे में

Fri, 26 May 2023 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको श्वेता तिवारी के स्किन केयर के बारे में बताएंगे। जिनके पास समय की कमी है वो महिलाएं भी उनके स्किन केयर को फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
shweta tiwari - फोटो : instagram
Shweta Tiwari Skin Care : श्वेता तिवारी एक ऐसी एक्ट्रेस ने जिन्होंने कसौटी जिंदगी की टीवी सीरियल के माध्यम से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। उन दिनों में वो अपनी सादगी की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। आज जब वो 42 साल की हैं, तो भी वो अपनी खूबसूरती से आज की नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। भले ही उनकी बेटी पलक तिवारी का डेब्यू हो चुका है, पर खूबसूरती के मामले में श्वेता को टक्कर देना मुश्किल है।

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन श्वेता की तरह ग्लो करे। सबके मन में ये सवाल होते हैं कि आखिर श्वेता तिवारी ऐसा क्या करती हैं, जिससे उनकी त्वचा इतनी खूबसूरत लगती है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको श्वेता तिवारी के स्किन केयर के बारे में बताएंगे। जिनके पास समय की कमी है वो महिलाएं भी उनके स्किन केयर को फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
face wash - फोटो : Istock
दिन में दो से तीन बार करती हैं फेसवॉश

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी दिन में दो से तीन बार फेसवॉश जरूर करती हैं। उनका मानना है कि स्किन पर जमा गंदगी को धो कर ही सही से साफ किया जा सकता है। फेसवॉश खरीदते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
toner
करें टोनर का इस्तेमाल

चेहरा धोने के बाद श्वेता इसी स्टेप को फॉलो करती हैं। टोनर की मदद से स्किन टाइट होती है। आप चाहें तो किसी अच्छे ब्रांड का टोनर खरीद लें। नहीं तो होममेड टोनर बनाना भी काफी आसान होता है। 

4 of 6
skin care
जरूर करें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल

अक्सर लोगों तो लगने लगता है कि गर्मी में मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती। जबकि ऐसा नही हैै। गर्मी के मौसम में भी स्किन पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी टोनिंग करने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
multani mitti
लगाती हैं मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्किन को साफ रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाती हैं। इस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर लगभग 20 मिनट तक चेहरे पर लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gym - फोटो : अमर उजाला
करती हैं वर्कआउट

एक्ट्रेस कभी भी अपने वर्कआउट को स्किप नहीं करतीं। वो कहीं भी हों लेकिन वर्कआउट जरूर करती हैं। अगर आपको भी एक्ट्रेस श्वेता की तरह ही निखरती हुई त्वचा चाहिए तो इन स्टेप्स को फॉलो जरूर करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें