फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: नहाने के बाद अभी से रूखी होने लगी है त्वचा तो बॉडी लोशन की जगह इस्तेमाल करें ये तेल

Wed, 23 Oct 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दी आते ही लोगों की त्वचा फटने लगती है। ऐसे में आप भी बॉडी लोशन की जगह घरेलू तेल का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की नमी बरकरार रख सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉडी लोशन की जगह इस्तेमाल करें ये तेल - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: जैसे ही सर्दी का मौसम दस्तक देता है, वैसे ही लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। खासतौर पर सर्दी के मौसम में त्वचा के रूखेपन से लगभग हर कोई परेशान रहता है। कई बार तो ये रूखापन लोगों को इतना परेशान कर देता है कि उनकी त्वचा फटने लगती है। ऐसे में आपको अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है। 

वैसे तो त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए बाजार में तमाम तरह के बॉडी लोशन आते हैं। लेकिन अगर आप इन बॉडी लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो हम आपको कुछ ऐसे प्रकार के तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके हाथ-पैरों की नमी बरकरार रहेगी। आप बिना सोचे बॉडी लोशन की जगह इन तेल का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की नमी बरकरार रख सकते हैं। ये तेल आपको बेहद कम दामों में बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल

ये तेल हर घर में आसानी से मिल जाता है। नारियल का तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अपनी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने के लिए इसका हर रोज इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 5
बादाम तेल - फोटो : Adobe stock
बादाम तेल 

यदि आपके पास बादाम का तेल नहीं है, तो इसे कम दामों में खरीद कर अपने पास जरूर रखें। विटामिन ई से भरपूर यह तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और इसे चमकदार बनाता है। यह सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है।

4 of 5
ऑलिव ऑयल - फोटो : Adobe stock
ऑलिव ऑयल

अक्सर आजकल लोग खाना बनाने के लिए इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम बनाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोजोबा तेल - फोटो : Adobe stock
जोजोबा तेल 

ये तेल त्वचा में आसानी से समा जाता है और त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह तैलीय त्वचा के लिए भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह त्वचा के नेचुरल ऑयल से मेल खाता है। ऐसे में आप सर्दियों की शुरुआत से ही इस तेल का इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें