फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: मेकअप करने से चेहरे पर निकल आते हैं पिंपल्स तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ जाएगी रंगत

Tue, 21 Jan 2025 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि मेकअप करने के बाद आपके चेहरे पर भी मुंहासे निकल आते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
मेकअप करने से चेहरे पर निकल आते हैं पिंपल्स तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का एक जरिया नहीं है, ये एक कला है, जो हर लड़की को बखूबी आती है। आज के समय में तो लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी चेहरे पर मेकअप लगाना पसंद करते हैं। इससे उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास बढ़ता है। पर, कई बार ये देखने को मिलता है कि मेकअप लगाने के बाद चेहरा काफी डल दिखने लगता है और चेहरे पर पिंपल्स आ जाते हैं। ऐसे में चेहरा खराब दिखने लगता है।

यदि आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको आपको तब फॉलो करना है जब आप मेकअप लगाते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपके चेहरे की रंगत बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
मेकअप लगाने से पहले स्किन की तैयारी करें - फोटो : Adobe stock
 मेकअप लगाने से पहले स्किन की तैयारी करें

 मेकअप लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से फेसवॉश से साफ करें। यह स्किन से ऑयल और गंदगी को हटाता है। चेहरा साफ करने के बाद स्किन को हाइड्रेट करने के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। प्राइमर एक बैरियर की तरह काम करता है और मेकअप को स्किन में समाने से रोकता है।  
 
विज्ञापन

3 of 7
सही मेकअप प्रोडक्ट्स का चयन करें - फोटो : Adobe stock
सही मेकअप प्रोडक्ट्स का चयन करें 

चेहरे के लिए हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो पोर्स को ब्लॉक न करें। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री और मैट फिनिश वाले फाउंडेशन चुनें। ज्यादा लेयरिंग और हैवी मेकअप करने से बचें। यह स्किन पर दबाव डालता है और पिंपल्स का कारण बन सकता है। पुराने और एक्सपायर्ड मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।  

4 of 7
मेकअप ब्रश और स्पंज को साफ रखें - फोटो : instagram
मेकअप ब्रश और स्पंज को साफ रखें

ब्रश और स्पंज को हफ्ते में कम से कम एक बार साफ करें। इनमें गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो पिंपल्स का कारण बनते हैं। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो डिस्पोजेबल अप्लायर्स का उपयोग करें।  
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप हटाना न भूलें - फोटो : Adobe stock
मेकअप हटाना न भूलें 

सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप हटा लें। मेकअप को रातभर स्किन पर छोड़ने से पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल, माइसेलर वॉटर, या ऑयल-फ्री मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। मेकअप हटाने के बाद फेसवॉश का उपयोग करें ताकि स्किन पूरी तरह से साफ हो सके।  
 
विज्ञापन

6 of 7
स्किन को सांस लेने दें - फोटो : Adobe stock
स्किन को सांस लेने दें 

हफ्ते में एक-दो दिन मेकअप न लगाएं। यह आपकी स्किन को आराम और सांस लेने का मौका देता है। यदि रोजाना मेकअप करना अच्छा लगता है तो डे-टू-डे मेकअप के लिए हल्के और नेचुरल प्रोडक्ट्स का उपयोग करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
त्वचा की नियमित देखभाल करें - फोटो : Adobe stock
त्वचा की नियमित देखभाल करें 

सप्ताह में 1-2 बार हल्का स्क्रब करें, ताकि डेड स्किन हट सके। घर में रहें या बाहर, सन्सक्रीन का उपयोग जरूर करें। टोनर स्किन के pH लेवल को बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है। अगर पिंपल्स की समस्या लगातार बनी रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें। वे आपकी स्किन के अनुसार सही प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट की सलाह देंगे।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें