फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन केयर: फेस सीरम इस्तेमाल करते वक्त भूल से भी ना करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकता है चेहरा

Tue, 06 Feb 2024 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। अगर आप इनका ध्यान नहीं रखेंगी तो इससे चेहरा खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
स्किन केयर
चेहरे को ग्लो बरकरार रखने के लिए लोग ना जानें कितने प्रकार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। रेडीमेड प्रोडक्ट के साथ-साथ आजकल कई तरह के ऐसे स्किन केयर ट्रीटमेंट भी आते हैं, जिनके इस्तेमाल से चेहरा खिल उठता है। खासतौर पर जब महिलाओं की स्किन की बात करें तो वो अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती हैं। आजकल तो कई प्रकार के फेस सीरम भी आपको बाजार में मिल जाएंगे, जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है।

बहुत से लोगों को लगता है कि, अगर वो ज्यादा से ज्यादा फेस सीरम का इस्तेमाल चेहरे पर लगाएंगे तो इससे चेहरे पर अच्छा असर दिखेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। फेस सीरम का इस्तेमाल करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे तो फेस सीरम का असर आपके चेहरे पर उल्टा हो सकता है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन

2 of 6
स्किन केयर

चेहरे को करें साफ

सीरम लगाते वक्त सबसे पहले चेहरे को साफ करें। अगर आप गंदे चेहरे पर ही सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पोर्स में छिपी गंदगी चेहरे पर ही जमी रहेगी। इससे चेहरा खराब हो जाएगा। ऐसे में चेहरे को साफ करने के बाद ही सीरम का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 6
स्किन केयर

हाथ में लेकर करें इस्तेमाल

अक्सर लोग जल्दबाजी के चक्कर में ड्रॉपर से ही सीरम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से ड्रॉपर पर गंदगी लग सकती है और जब ड्रॉपर में लगी गंदगी सीरम की बोतल में चली जाएगी। इससे चेहरे पर इंफेक्शन हो सकता है। 

4 of 6
स्किन केयर - फोटो : istock

ज्यादा ना करें इस्तेमाल

लोगों को लगता है, कि अगर वो ज्यादा से ज्यादा सीरम चेहरे पर लगाएंगे, तो इसका असर अच्छा दिखाई देगा। ऐसा करने से आपकी त्वचा ऑयली हो सकती है। सिर्फ 3-4 बूंद सीरम ही चेहरे के लिए काफी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्किन केयर - फोटो : istock

हल्के हाथों से लगाएं

कभी भी चेहरे पर सीरम को रगड़ कर ना लगाएं। इसके इस्तेमाल के लिए आप हाथ पर सीरम लें, और फिर इसे हल्के हाथ से अप्लाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्किन केयर - फोटो : pexel

स्किन टाइप का रखें ध्यान

अगर आप अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखकर सीरम नहीं खरीदेंगे, तो इसका असर आपके चेहरे पर उल्टा दिखेगा। ऐसे में सीरमखरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें