फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे को चमकाएंगे अनार से बने ये फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका

Fri, 12 Jan 2024 03:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप अनार की मदद से घर पर ही दमकती त्वचा पा सकते हैं। आइए आपको इसके इस्तेमाल का तरीका बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care Tips - फोटो : Pixabay
Skin Care Tips: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसके बाद शादियों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन बहुत से लोगों को स्किन ट्रीटमेंट लेने में डर लगता है। ऐसे लोग ज्यादातर घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। इसी के चलते आज हम आपको घर पर ही अनार का फेसपैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकें।

दरअसल, अनार में  विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम,मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अनार में एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। इसका फेसपैक बनाना बेहद आसान है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको अनार के फेसपैक बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Skin Care Tips - फोटो : iStock
बनाएं अनार और पपीते का फेसपैस

अनार और पपीते का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाने से आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इससे आपकी स्किन खिली-खिली भी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Skin Care Tips
मुल्तानी मिट्टी और अनार

अक्सर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल क्लींजर की तरह करते हैं। ऐसे में आप अनार के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए अनार के रस में एक घंटे के मुल्तानी मिट्टी को भिगो कर रख दें। जब ये फूल जाए तो थोड़ा सा रस और मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो दें। 

4 of 5
Skin Care Tips - फोटो : Pixabay

अनार, कॉफी और एलोवेरा

इस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच कॉफी पाउडर और अनार का रस मिलाना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें। कुछ समय के लिए इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Skin Care Tips - फोटो : Pixabay
एवोकाडो और अनार

वैसे तो एवोकाडो काफी महंगा आता है, लेकिन अगर दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल अवश्य करें इसके लिए आपको बस एवोकाडो को मैश करके इसमें अनार का पेस्ट अच्छे से मिलाना है। इसे अपने चेहरे पर लगाकर आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें