फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Sun, 11 Feb 2024 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको केले के छिलके के ऐसे लाभ बताने जा रहे हैं, जिसको जानने के बाद आप इन छिलकों को कभी फेंकेगे नहीं। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : istock
बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप इस मौसम में त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो त्वचा पर तमाम तरह की परेशानियां दिख सकती हैं। वैसे तो पार्लर में तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट मिल जाते हैं, जो आपको ग्लोइंग त्वचा देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है, ये चेहरे को सूट नहीं करते। ऐसे में लोग अक्सर घरेलू नुस्खे अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो त्वचा के लिए वरदान है। इस फल का छिलका चेहरे की कई परेशानियों को दूर करता है।

हम बात कर रहे हैं, केले के छिलके की। केले का छिलका आपको चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है, लेकिन बहुत से लोगों को इसका इस्तेमाल करना नहीं आता। ऐसे में हम आपको इसके इस्तेमाल का तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : Pixabay
दाग-धब्बे करता है दूर

केले के छिलके के अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर करेंगे तो इससे आपकी त्वचा के पोर्स खुल जाएंगे। इससे आपकी त्वचा हील भी होती है।
विज्ञापन

3 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : Pixabay

ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप केले के छिलके से हर रोज अपने चेहरे की मसाज करेंगे तो इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। मसाज के बाद आप अपने चेहरे को सही तरह से धोएं जरूर। 

4 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : social media

कील मुहांसे करता है दूर

अपनी आपकी त्वचा भी ऐसी है, जिसमें आए दिन कोई ना कोई पिंपल निकलता रहता है। इसके साथ ही अगर आप ब्लैकहैड्स से परेशान हैं, तो भी केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : Pixabay

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल के लिए केले के छिलके को पीसकर इसमें दही और गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर पैक की तरह लगा लें। इससे आपको कील-मुहांसों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका

झुर्रियों को करता है कम

कई बार ऐसा होता है कि, कम उम्र में भी झुर्रियां चेहरे पर आने लगती हैं। इससे राहत दिलाने के लिए आप केले के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेहरे के लिए वरदान है इस फल का छिलका - फोटो : Pixabay

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए सबसे पहले केले के छिलके को पीस लें। इसके बाद इसमें विटामिन ई का कैप्सूल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाएं। अब इस पैक को सही तरह से अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद चेहरा धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें