फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips : स्किन की टैनिंग से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Sat, 25 Mar 2023 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं, तो इससे बचने के लिए और इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
skin tanning
Skin Care Tips : गर्मियों की शुरूआत हो गई है। ऐसे में चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। इसी मौसम में पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। कई बार चिलचिलाती धूप की वजह से पूरे शरीर में टैनिंग हो जाती है। ये एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से स्किन का रंग काला पड़ने लगता है। इसे सन बर्न भी कहते हैं। इस टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। पर, इनमें मिले हुए केमिकल शरीर को और ज्यादा हार्म पहुंचाते हैं।

अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं, तो इससे बचने के लिए और इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप टैनिंग को भी खत्म कर देंगे और साथ में इसका आपके शरीर पर कुछ साइड इफेक्ट नहीं होगा। तो आइए देर ना करते हुए आपको टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खे बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
sun light - फोटो : Pixabay
टैनिंग से बचने के तरीके 
  • अगर आप इस चिलचिलाती धूप से होने वाली टैनिंग से बचना चाहती हैं तो फुल कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। 
  • घर से बाहर निकलते समय छाता का इस्तेमाल जरूर करें। 
  • प्रतिदिन सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। 
  • घर से बाहर निकलते समय टोपी जरूर पहनें।
विज्ञापन

3 of 6
lemon and honey - फोटो : social media
इन तरीकों से हटाएं सन टैन

 नींबू और शहद से मिलेगा फायदा

अगर आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर टैनिंग हटाना चाहती हैं तो नींबू के साथ शहद मिलाकर इसे स्किन पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा। 

4 of 6
aloe vera - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल है काफी फायदेमंद

टैनिंग को दूर करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा को ठंडा करने में भी मददगार है। 
विज्ञापन

5 of 6
cucumber - फोटो : istock
त्वचा पर लगाएं खीरे का रस

खीरा गर्मियों के मौसम में काफी फायदेमंद हैं। इसका रस निकालकर टैनिंग प्रभावित क्षेत्रों में लगाने से स्किन साफ होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gram flour - फोटो : iStock
बेसन और हल्दी से साफ होगी स्किन

टैनिंग को खत्म करने के लिए आप बेसन और हल्दी का फेसपैक बनाकर स्किन पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद गुनगुने पानी से धोना चाहिए। इससे स्किन के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें