फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care : स्किन पर चिपके नेल ग्लू को हटाते वक्त ना करें ये गलतियां, वरना डैमेज हो सकती है त्वचा

Fri, 26 May 2023 04:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर हम नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नकली नाखूनों का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान स्किन पर ग्लू लग जाता है। इसे हटाते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
नेल आर्ट - फोटो : Instagram/thedreamsnails
Skin Care : एक समय था जब महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ नेल पॉलिश लगाती थीं। पर, आज का समय बदल गया है। अब महिलाएं अपने नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेल आर्ट तो कराती ही हैं, इसके साथ ही नकली नाखून भी लगाती हैं। फेक नेल लगाने से नाखूनों की लंबाई काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ये देखने में भी काफी अट्रैक्टिव दिखते हैं। अब तो कई ऐसे फेक नेल्स भी बाजार में मिल रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर खुद भी लगा सकते हैं।

अक्सर ये देखा जाता है कि फेक नेल्स लगाते वक्त नेल ग्लू स्किन पर चिपक जाता है। जिसको हटाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कई बार ये तरीके आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको नेल ग्लू रिमूव करते वक्त जो सावधानियां बरतनी चाहिए, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आपकी स्किन डैमेज ना हो। 
विज्ञापन

2 of 5
Nails - फोटो : Pixabay
स्किन को ना खरोंचे

अगर फेक नेल लगाते वक्त स्किन पर ग्लू गिर गया है तो गलती से भी स्किन को खरोंचे नहीं। ऐसा करने से खून तक निकल सकता है। इतना ही नहीं स्किन खींचने पर फफोला तक पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
nail - फोटो : pixabay
नुकीली चीजों का ना करें इस्तेमाल

स्किन पर गिरे ग्लू को हटाने के लिए कभी भी नुकीली चीजों का इस्तेमाल ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं तो ग्लू हटे या ना हटे लेकिन आपको चोट जरूर लग सकती है। 

4 of 5
nail polish - फोटो : istock
बार-बार ना छुएं

अगर स्किन पर ग्लू गिर गया है तो इसे बार-बार छुए नहीं। अगर आप गीले ग्लू को छुएंगी तो ये और ज्यादा फैल जाएगा। इसलिए पहले ग्लू को सूखने दें, उसके बाद ही इसे हटाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेल आर्ट - फोटो : Instagram/thedreamsnails
ग्लू हटाने के बाद करें ये काम

ग्लू गिरने के के बाद स्किन केयर का खास ध्यान दें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो नेल ग्लू में पाए जाने वाले केमिकल की वजह से स्किन रुखी हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें