फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में रखना है रूखें और बेजान हाथों का ख्याल, तो ये रहे कुछ आसान से टिप्स

Sat, 02 Nov 2019 08:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
ज्यादातर हम अपने चेहरे की त्वचा का ख्याल  रखते हैं। जबकि हमारा बहुत सा काम हमारे हाथ करते हैं और अक्सर उसी की अनदेखी की जाती है। नतीजा सर्दियों के मौसम में वो बहुत ही रूखे और बेजान हो जाते हैं जो देखने में बहुत भद्दे लगते हैं। लगातार हाथों को धोने की वजह से अगर वो बेजान दिखने लगते हैं तो आजमाएं ये कुछ आसान से टिप्स। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आलू का मास्क 
आलू का इस्तेमाल त्वचा की कसावट के लिए किया जाता है। अगर आप हाथों के रूखेपन और ठंड की वजह से त्वचा की सिकुड़न से परेशान है तो आलू का मास्क लगाएं। सबसे पहले दो आलू को उबाल लें और उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। थोड़ा सा दूध मिला कर स्मूद पेस्ट बना लें और फिर इसे हाथों पर लगाकर सूखने तक के लिए छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद हाथों को धो लें। इस मास्क का असर त्वचा पर दूसरे ही इस्तेमाल से नजर आने लगेगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
गाजर का मास्क 
सर्दियों में अगर आप गाजर खाते हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन इस गाजर से आप हाथों की खूबसूरत भी बढ़ा सकती हैं। इसके लिए गाजर का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस डालें और फिर हाथों पर लगाएं। हाथों की त्वचा के रूखेपन को खत्म करने के लिए ये एक कारगर उपाय है।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
अंडे का मास्क
अंडे की जर्दी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को मिक्स करके हाथों पर लगाएं और तीस मिनट के लिए छो़ड़ दें। जब ये मास्क अच्छे से सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से धो लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें