Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों की त्वचा बेजान हो जाती है। ऐसे में आप कुछ नुस्खे अपनाकर अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
गर्मी से बेजान हो गई है त्वचा तो अपनाएं ये नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा खिली-खिली रहे। लेकिन गर्मी के मौसम में चेहरा अपने आप डल होने लगती है। दरअसल, गर्मी में तेज धूप और पसीने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में स्किन का सही तरीके से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
डल स्किन को हटाने के लिए वैसे तो महंगी-महंगी क्रीमें बाजार में मिलती हैं, लेकिन कई बार ये असर नहीं दिखातीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी स्किन की खोयी हुई रंगत फिर से वापस आ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
एलोवेरा जेल लगाएं
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं
गर्मी से त्वचा बेजान हो रही है तो एक बार पैच टेस्ट करने के बाद दिन में कम से कम दो बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, हाइड्रेट करता है और डलनेस दूर करता है। इसलिए आप बिना सोचे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
आलू का रस
- फोटो : Freepik
आलू का रस
यदि गर्मी से चेहरे पर काले धब्बे और टैनिंग हो रही है तो उसके लिए आलू का रस आपकी मदद करेगा। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और फिर उसे चेहरे पर अप्लाई करें।
4 of 8
नींबू और शहद का फेसपैक
- फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद का फेसपैक
चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए इस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू ब्लीचिंग का काम करता है और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में सबसे पहले तो एक कटोरी में शहद लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिक्स करें।
विज्ञापन
5 of 8
गुलाब जल
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल
दिन में बीच-बीच में गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे करते रहें। ये एक अच्छे टोनर के रूप में काम करता है। इसका इस्तेमाल आप सीटीएम रूटीन में भी फॉलो कर सकते हैं। गुलाब जल आपके चेहरे को हाइड्रेट भी रखेगा।
विज्ञापन
6 of 8
दूध और हल्दी
- फोटो : Freepik.com
दूध और हल्दी
हल्दी एंटीसेप्टिक है और दूध स्किन को सॉफ्ट व ब्राइट बनाता है। इसलिए बेझिझक इस मिश्रण को इस्तेमाल करें। दूध चेहरे की टैनिंग को हटाने में भी आपकी मदद करेगा। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें, और अपनी स्किन को चमकाएं।
विज्ञापन
7 of 8
पपीता और शहद
- फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता और शहद
पपीते में मौजूद एंजाइम्स मृत कोशिकाएं हटाकर रंगत को बेहतर बनाते हैं। इसका पैक तैयार करने के लिए पपीते को अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और फिर इसे अपनी स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो दें।
कई बार स्किन पर सनबर्न हो जाता है, जिस कारण चेहरा अपने आप ही डल दिखने लगता है। इसलिए बर्फ से स्किन की सिकाई करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में इंस्टेंट चमक आती है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 4 बार कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।