How to Make Toner at Home for Glowing Skin: यदि आप खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो अपने चेहरे पर घर पर ही बना टोनर अप्लाई करें। टोनर अप्लाई करने से आपकी स्किन खिल उठेगी।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर तैयार करें ये टोनर, जो आपको देगा ग्लोइंग त्वचा
- फोटो : Adobe stock
How to Make Toner at Home for Glowing Skin:चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी खूब महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। डॉक्टर्स के द्वारा सुझाए गए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, पर कई बार इनका या तो लाभ नहीं मिल पाता, नहीं तो ये तभी तक असर दिखाते हैं जब तक इन्हें इस्तेमाल किया जाए। इस्तेमाल रोकने के बाद स्किन डल होने लगती है।
ऐसे में हम आपको घर पर ही फेस टोनर बनाने की आसान विधि बताएंगे, ताकि आपका चेहरा बारिश के इस मौसम में हाइड्रेट रहे। इसे बनाना काफी आसान है और आज के समय में अच्छा टोनर हर चेहरे की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 7
टोनर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
टोनर बनाने का सामान
घर पर ही टोनर बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच, एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच, खीरे का रस– 2 बड़े चम्मच, ठंडी ग्रीन टी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
टोनर बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
टोनर बनाने की विधि
घर पर टोनर बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कटोरी में सभी सामग्री यानी कि गुलाब जल, एलोवेरा जेल, खीरे का रस, ग्रीन टी अच्छे से मिलाएं। इसके बाद सभी चीजों को एक साथ पैक करके एक स्प्रे वाली बोतल में रख दें।
4 of 7
टोनर बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अब ये टोनर तैयार है और इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं। यदि आप इसे फ्रिज में रखेंगे तो ये आपकी स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। घर पर बना टोनर एक हफ्ते ही चलता है, इस बात का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 7
इस्तेमाल का तरीका है आसान
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका है आसान
टोनर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो चेहरे को धोने के बाद टोनर को कॉटन पैड या सीधे स्प्रे करके चेहरे पर लगाएं। अब 2 से 3 मिनट चेहरे को ऐसे ही रहने दें, ताकि ये स्किन में ऑब्जर्ब हो जाए। यदि स्प्रे वाली बोतल में टोनर रखा है तो चेहरे पर टोनर को स्प्रे करके ऐसे ही रहने दें।
विज्ञापन
6 of 7
कब-कब करें इस्तेमाल ?
- फोटो : Adobe stock
कब-कब करें इस्तेमाल ?
टोनर का लाभ तभी मिलता है, जब आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दिन में सुबह और शाम याद से अपना चेहरा धोएं और फिर टोनर का इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।