फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन केयर: चेहरे की रंगत बरकरार रखना चाहते हैं, तो गलती से भी इन चीजों का न करें इस्तेमाल

Sun, 28 Jan 2024 02:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए कुछ चीजों को अपने चेहरे से हमेशा दूर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
स्किन केयर - फोटो : social media
आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों के शरीर और उनकी लाइफस्टाइल पर पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर अपनी त्वचा का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां दिखने लगेंगी।

अक्सर लोग बिना जांचे-परखे अपने चेहरे पर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर लेते हैं। कई बार इन हैक्स का असर चेहरे पर उल्टा ही दिखने लगता है। इसी के चलते त्वचा पर कुछ भी इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, कि क्या वो आपको सूट करेगा या नहीं।

बहुत से लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते, ऐसे में आप चेहरे पर इनका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए कुछ चीजों को अपने चेहरे से हमेशा दूर ही रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
टूथपेस्ट - फोटो : amar ujala
टूथपेस्ट

अक्सर लोग चेहरे के पिंपल्स को हटाने के लिए टूथपेस्ट चेहरे पर लगा लेते हैं। उन्हें लगता है, कि इससे पिंपल जल्दी खत्म हो जाते हैं। हालांकि ये असरदार होता है, लेकिन टूथपेस्ट इतना हार्श होता है कि अगर आप इसे अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो आपके चेहरे पर जलन की समस्या सामने आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल - फोटो : pixabay

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए लोग अक्सर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसको डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर रैशेज की समस्या सामने आ सकती है। अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है, तो गलती से भी इसका इस्तेमाल ना करें। 
 

4 of 5
चीनी से स्क्रब करना हो सकता है खतरनाक - फोटो : अमर उजाला
चीनी से स्क्रब करना हो सकता है खतरनाक

बहुत से लोग चीनी का इस्तेमाल चेहरे की स्क्रबिंग में करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते वक्त सावधानी नहीं बरतेंगे, तो इससे चेहरा डैमेज हो सकता है। चीनी से मोटे दाने आपके चेहरे को खराब कर सकते हैं। इससे चेहरा लाल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरके से रहें दूर - फोटो : istock

सिरके से रहें दूर

अगर आपकी त्वचा ड्राई या फिर संवेदनशील है, तो सिरको को उससे दूर ही रखें। ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें