फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में इन चीजों को रखें चेहरे के दूर, ताकि दमकती रहे आपकी त्वचा

Sun, 13 Apr 2025 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप गर्मी के मौसम में भी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल भूल से भी न करें। इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरे से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के मौसम में इन चीजों को रखें चेहरे के दूर - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना आपको शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में पसीने और गंदगी की वजह से कई परेशानियां आने लगती हैं। इसी के चलते लोग गर्मी के मौसम में महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। बहुत से लोग बजट की वजह से स्किन केयर ट्रीटमेंट नहीं कराते हैं, बल्कि इसकी जगह घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं।

यदि आप भी घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में कुछ चीजों को चेहरे से दूर रखना चाहिए। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऑयल बेस्ड क्रीम - फोटो : Adobe stock
ऑयल बेस्ड क्रीम

गर्मी के मौसम में त्वचा पर वैसे भी काफी पसीना निकलता है, ऐसे में यदि आप ऑयल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरा चिपचिप करने लगेगा। ऐसे में गर्मी के मौसम के लिए सिर्फ जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को ग्लो भी देगा और चेहरा चिपचिप भी नहीं करेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मेकअप - फोटो : Adobe stock
मेकअप

जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक लेयर्स में मेकअप न करें। गर्मी की वजह से चेहरे का मेकअप खराब हो सकता है। इस भीषण गर्मी में जितना हो सके मिनिमल मेकअप ही कैरी करें। मिनिमल मेकअप आपके लुक को भी सटल दिखाएगा, साथ ही में इसकी वजह से आपको परेशानी भी नहीं होगी। 

4 of 6
हैवी फेसवॉश - फोटो : Adobe stock
हैवी फेसवॉश

यदि हैवी पार्टीकल्स वाले फेसवॉश का इस्तेमाल आप करेंगे तो इससे चेहरे को दिक्कत हो सकती है। हैवी फेसवॉश के इस्तेमाल स्किन की नेचुरल नमी चली जाती है, जिसक कारण स्किन में इरिटेटशन हो सकती है। कई बार तो इसकी वजह से ही चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
स्क्रब - फोटो : Adobe stock
स्क्रब

गर्मियों में स्क्रब करना अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इसे हद से ज्यादा करेंगे तो इससे आपकी ही परेशानी बढ़ जाएगी। हफ्ते में 2 बार स्क्रब काफी है। स्क्रब का इस्तेमाल करते वक्त भी इस बात भी ध्यान रखें ये जेंटल ही हो। हर रोज डीप क्लींजिंग के लिए जेंटल फेसवॉश का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
एल्कोहल-बेस्ड प्रोडक्ट्स

गर्मी के मौसम में स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है। ऐसे में आप एल्कोहॉल-बेस्ड प्रोडक्ट्स से दूर रहें। एल्कोहल वाले प्रोडक्ट स्किन को और रूखा बना सकते हैं। इसकी जगह गुलाबजल या एलोवेरा युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें