फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोने से पहले ना करें त्वचा से जुड़ी ये गलतियां, चेहरा हो जाएगा खराब

Sun, 06 Sep 2020 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sleep
दिन में तो हम सभी त्वचा की देखभाल करते हैं। इसके लिए मॉइश्चराइजर से लेकर सनस्क्रीन तक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन रात को सोने से पहले भी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि रात का वक्त ही होता है जब स्किन अपने टिश्यूस को रिपेयर करती है। इस वक्त की गई देखभाल से सुबह खिली-खिली त्वचा नजर आती है। लेकिन कुछ गलतियां त्वचा की रौनक छीनने के लिए काफी होती है। तो चलिए जानें त्वचा से जुड़ी वो आम गलतियां जो लोग अक्सर दोहराते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तकिए का प्रयोग
बहुत सारे लोग रात को तकिए का प्रयोग करते हैं। जिससे सोते समय चेहरे से निकलने वाला तेल और बाल तकिए पर ही गिरते हैं। जिसकी वजह से तकिए पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। लगातार एक ही तकिए का इस्तेमाल स्किन पर मुंहासे कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि हर सप्ताह तकिए के कवर को बदल दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
lips
होठों को मॉइश्चराइज करना
कई बार लोग चेहरे की देखभाल के साथ ही नाइट क्रीम वगैरह लगाना नहीं भूलते लेकिन बात जब होंठों के केयर की आती है तो वो इसे दरकिनार कर देते है। जिसकी वजह से वो ड्राई और बेजान दिखने लगते हैं। होंठ की स्किन पतली होती है और इसे भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए रात को सोने से पहले खास लिप बॉम का इस्तेमाल जरूर करें। 

4 of 5
face wash
स्किन को ज्यादा साफ करना
कई बार लोग स्किन को साफ करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा क्लीन कर लेते हैं। हर बार मुंह धोने के लिए फेशवॉश के इस्तेमला से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। जिसकी वजह से ब्रेकआउट्स होने और प्राकृतिक चमक छिनने का डर रहता है। इसलिए केवल जरूरत भर का ही फेशवॉश स्किन को साफ करने के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
पर्याप्त नींद 
अगर हमेशा खिली-खिली त्वचा चाहिए तो ब्यूटी स्लीप लें। यानी की करीब छह घंटे से ज्यादा की नींद। इससे कम सोने से स्किन को रिपेयर होने का समय नहीं मिलता। जिसकी वजह से स्किन में डलनेस और पफीनेस दिखती है। वहीं झुर्रियां और डार्क सर्कल्स भी जल्दी पड़ते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें