Skin Care: बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर लोगों के शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखाई देता है। जिस तरह से खराब लाइफस्टाइल से शरीर आंतरिक रूप से कमजोर होता है, ठीक उसी तरह से बाहर के खान-पान और तनाव के चलते चेहरे पर कई परेशानियां दिखने लगती हैं। इसके अलावा हार्मोन्स के असंतुलन, तेज धूप या पिंपल्स के कारण चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो जाते हैं, जिन्हें छुपाना आसान नहीं होता।
इन सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिनमें काफी ज्यादा केमिकल भी पाया जाता है। ऐसे में ये फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी पहुंचा देते हैं। इसी के चलते ज्यादातर लोग चेहरे को चमकाने के लिए घरेलू प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं।