फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपीते के फेसपैक से चेहरे को मिलेगी दमकती त्वचा, साथ ही दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब

Sun, 27 Dec 2020 09:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीता - फोटो : pixabay
चेहरे पर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा को कई बार नुकसान हो जाता है। जिसकी वजह से दाग-धब्बे और मुंहासे निकलना शुरू हो जाते हैं। वहीं असमय ही चेहरे के रोमछिद्र बड़े और भद्दे दिखने लगते हैं। जिसकी वजह से त्वचा उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी दिखती है। इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाना है तो पपीते से बने फेसमास्क का इस्तेमाल करें। ये तमाम परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
raw papaya
बेदाग गोरेपन के लिए पपाया दूध का फेस पैक
चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने और बेदाग गोरेपन के लिए आप पपीता दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं और इसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण को रोज चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और सिर्फ पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
papaya pack
दमकती त्वचा के लिए पपीते के गूदे से बना फेस पैक
चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट पैक है। पपीते का गूदा निकालकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू का रस मिला लें। इस पैक को प्रतिदिन 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें। अगर आपके पास समय की कमी है तो पपीते को काटकर खाने में इस्तेमाल कर लें और इसके छिलके को लेकर चेहरे पर मसाज करें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धो लें। चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आएगा।

4 of 5
papaya
मुलायम त्वचा के लिए एग पपीता और शहद पैक
अगर आपको अंडे से परहेज नहीं है तो यह पैक आपकी त्वचा के लिए सर्दियों में परफेक्ट है। इसके लिए दो चम्मच पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पपीता
वैसे पपीते को केवल चेहरे पर लगाने से ही नहीं बल्कि रोजाना खाने से भी फायदा होता है। पपीता पाचन क्रिया को सही करता है। जिससे चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे कम करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें