चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में आते हैं। वहीं लड़कियां घर के नुस्खे भी आजमाने से नहीं चूकती। जिनमे से एक है दही। फेस पैक में दही मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है। दही ना केवल त्वचा को निखारने का काम करता है। बल्कि इससे टैनिंग की समस्या भी दूर हो जाती है। वहीं कई सारे फेस पैक ऐसे बनाए जाते हैं। जिनमे दही मिलाकर लगाया जाता है। लेकिन अगर आप चेहरे पर लगातार दही लगा रही हैं। तो इससे त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानें दही को चेहरे पर रोजाना लगाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।