Side Effect Of Using Foundation On Face: आज के समय में महिलाओं से लेकर पुरुष भी चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं। इसके लाभ तो हर कोई जानता है, हम आपको इसके नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर हर दिन लगाती हैं फाउंडेशन, जान लें इसके बड़े नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Using Foundation On Face: सही से मेकअप करने से न सिर्फ चेहरा खूबसूरत बनता है बल्कि इस कारण आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी वजह से आज के समय में न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी प्रतिदिन मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। इससे चेहरे की कमियां छिप जाती हैं और चेहरा खिल जाता है।
मेकअप के अहम प्रोडक्ट्स की बात करें तो फाउंडेशन को सबसे खास माना है। इसे लोग अपनी-अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदते हैं। ये चेहरे पर अच्छा बेस तैयार करता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन आपके चेहरे को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकता है।
जी हां, फाउंडेशन मेकअप का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसे लंबे समय तक और रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा को कुछ नुकसान हो सकता है। खासकर अगर आप गलत प्रोडक्ट या बिना स्किन केयर के इस्तेमाल करें। आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पोर्स होंगे ब्लॉक
- फोटो : Adobe stock
पोर्स होंगे ब्लॉक
अगर आप प्रतिदिन चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन के पोर्स धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं। जिसकी वजह से स्किन पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। कई बार तो इसकी वजह मुंहासों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ भी जाती है, जो काफी दिक्कत देती है।
विज्ञापन
3 of 6
एलर्जी और रैशेज
- फोटो : Adobe stock
एलर्जी और रैशेज
यदि आप सस्ते और लोकल फाउंडेशन का इस्तेमाल हर दिन अपने चेहरे पर कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कुछ फाउंडेशन में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी, खुजली या रैश हो सकते हैं। ये दिक्कत सबसे ज्यादा उन लोगों को होती है, जिनकी त्वचा संवेदनशील त्वचा वालों को होता है।
4 of 6
स्किन का संतुलन बिगड़ेगा
- फोटो : Adobe stock
स्किन का संतुलन बिगड़ेगा
सस्ता फाउंडेशन हर दिन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसकी वजह से स्किन की नमी कम हो सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि ज्यादा फाउंडेशन के इस्तेमाल से स्किन पर अतिरिक्त तेल भी जमने लगता है, जो आगे जाकर मुंहासों का कारण बनता है।
विज्ञापन
5 of 6
त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होना
- फोटो : Adobe stock
त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होना
हर दिन भारी मात्रा में फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। खासतौर पर अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर किसी सस्ते से फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी वजह से आपका चेहरा डल होने लगता है।
फाउंडेशन को सही से न हटाने की वजह से भी आपको एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अगर फाउंडेशन को सही से साफ नहीं किया गया, तो यह स्किन को सांस लेने से रोकता है, जिससे समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।