Side Effect Of Using Dirty Hair Comb: बहुत से लोग बालों की देखभाल तो करते हैं लेकिन उसके बावजूद कई दिक्कतें उन्हें घेरे रहती हैं। ऐसे में कई बार हम सभी कंघी की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, हफ्तों तक बिना साफ किए इस्तेमाल की गई कंघी में बालों की गंदगी, ऑयल, डैंड्रफ और बैक्टीरिया जमा हो जाते है, पर हममे से शायद ही कुछ लोग होंगे जो इसे साफ करते होंगे।
जबकि जब आप इस गंदी कंघी से बाल बनाते हैं, तो ये सभी चीजें आपके सिर चिपक जाती हैं, जिसकी वजह से कई दिक्कतें अपने आप ही पनपने लगती हैं। बहुत से लोगों को ये भी नहीं पता होता कि गंदी कंघी के इस्तेमाल से दिक्कतें क्या होती हैं ? यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देगे।
विज्ञापन
2 of 6
स्कैल्प इन्फेक्शन के होंगे शिकार
- फोटो : Adobe stock
स्कैल्प इन्फेक्शन के होंगे शिकार
अगर आप गंदी कंघी का इस्तेमाल बार-बार करते हैं, तो इसका असर आपके स्कैल्प पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गंदी कंघी में बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं, जो बालों की जड़ों में जाकर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। और जब स्कैल्प पर इंफेक्शन होता है, तो इसका सीधा प्रभाव आपके बालों पर ही दिखता है।
विज्ञापन
3 of 6
डैंड्रफ की समस्या बढ़ेगी
- फोटो : Adobe stock
डैंड्रफ की समस्या बढ़ेगी
गंदी कंघी के इस्तेमाल से आपकी स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है। जिस कारण रूसी होना बेहद आम बात है। इसकी वजह से कई बार डैंड्रफ इतना ज्यादा हो जाता है, कि ये झड़ने भी लगता है। कई लोगों की स्कैल्प पर तो इतना डैंड्रफ जम जाता है, कि सिर पर खूब ज्यादा खुजली भी होने लगती है।
4 of 6
बालों की जड़ें होंगी कमजोर
- फोटो : freepik
बालों की जड़ें होंगी कमजोर
स्कैल्प इंफेख्सन और डैंड्रफ की वजह से धीरे-धीरे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और जब बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, तो आपके बालों को झड़ने से कोई नहीं रोक सकता। कई बार तो इस कारण से ही इतना हेयर फॉल होता है कि लोग गंजेपन तक का शिकार हो जाते हैं। खास बात ये है कि हम समझ ही नहीं पाते कि आखिर ये हेयर फॉल हो क्यों रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
स्कैल्प में खुजली और जलन
- फोटो : Freepik.com
स्कैल्प में खुजली और जलन
गंदगी और पुराने ऑयल के जमा होने से स्कैल्प पर खुजली, जलन और पसीना रुकने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसकी वजह से बहुत बार तो सिर में जूं तक पनपने लगती हैं, जो लोगों की शर्मिंदगी का कारण बनती हैं।
तो अगर आप इन परेशानयों से बचना चाहते हैं तो हर हफ्ते कंघी को सही से साफ अवश्य करें। इसके लिए हफ्ते में 1–2 बार कंघी को गर्म पानी और शैंपू के मिश्रण में डुबोकर रखें। फिर 10 मिनट भिगोने के बाद टूथब्रश से रगड़ें। इससे ये साफ हो जाएगी। वहीं अगर कंघी लकड़ी की है तो लकड़ी की कंघी को हल्के गीले कपड़े से साफ करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।