Side Effect Of Using Coconut Oil: नारियल का तेल सदियों से त्वचा और बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है और लोग इसे ड्राई स्किन के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर स्किन टाइप के लिए नारियल का तेल फायदेमंद नहीं होता?
हाल के स्किन एक्सपर्ट्स और डर्मेटोलॉजिस्ट्स की मानें तो कुछ लोगों के लिए ये तेल फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वालों को इससे सावधान रहने की ज़रूरत है। गलत तरीके से या बिना स्किन टाइप समझे नारियल तेल लगाने से कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए स्किन पर नारियल तेल लगाने से पहले इसके नुकसान जानना बेहद जरूरी है।