क्या आप भी शेविंग के बाद होने वाली समस्याओं से जूझ रहे हैं? जैसे दर्दनाक कट लगना, त्वचा का जलना, रैशेज पड़ना या फिर एक्ने? अगर हां, तो आपको सुरक्षित शेव करने के कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। कुछ आसान तरीकों से शेव के बाद स्किन को कैसे हेल्दी बनाएं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए रेजर चैक करें। ध्यान रखें वो गंदा ना हो और ब्लेड बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना हुआ हो। समय-समय पर ब्लेड बदलते रहें ताकि त्वचा को कोई संक्रमण ना हो सके।
विज्ञापन
3 of 5
शेविंग करने से पहले दाढ़ी को हल्के गुनगुने पानी से गीला कर लें। शेविंग जल्दबाजी में ना करें और रेजर के लंबे स्ट्रोक ना लें। इससे त्वचा में जलन और कटने की आशंका बढ़ जाती है।
4 of 5
एक ही जगह पर दो बार शेव करने की आदत को बदल लें। त्वचा पर शेव के दौरान कम से कम दबाव डालें। शेविंग क्रीम ऐलोविरा या विटामिन ई से युक्त होनी चाहिए। हमेशा क्रीम नरम लें जिससे रैशेज पड़ने या त्वचा में जलन कम हो।