फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद की पत्तियों से खत्म हो जाएंगी बालों की हर समस्या, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sun, 29 Nov 2020 12:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमरूद के पत्तों के फायदे - फोटो : Pixabay
आजकल बालों की समस्या हर किसी के लिए आम बात हो गई है।  कोई अपने बालों के समय से पहले ही सफेद होने तो कोई केमिकल वालों ली चीजों को लगाकर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहता है। अगर बालों की परेशानी से छुटकारा चाहिए तो अमरूद की पत्ती बेहद फायदेमंद है। बाल सफेद हो रहें हो या फिर झड़ रहें हों इन सबसे राहत दिलाने में अमरूद की पत्ती मदद करती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 5
hair fall
बालों के झड़ने की परेशानी होगी दूर
झड़ते बालों से परेशान है तो इसे रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल को मिलाकर उपयोग करें। सबसे पहले एक चम्मच अमरूद की पत्ती के पाउडर में दो चम्मच आंवले के तेल को मिला लें। अब इस तेल को हल्के हाथ से सिर पर मसाज करें और तीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
बालों का सफेद होना
सफेद बालों से छुटकारा
अमरूद की पत्ती से सफेद बालों से भी छुटकारा मिल जाता है। बस अमरूद की पत्ती को करी पत्ते के साथ मिला कर लगाएं। चार से पांच अमरूद की पत्ती को थोड़े से करी पत्ते को मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से सिर को धो लें। करीब दस मिनट बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।

4 of 5
dandruff
रूसी भी हो जाएगी दूर
अमरूद की पत्तियों में नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : pixabay
बालों को सेहतमंद रखने के लिए
बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना है तो अमरूद की पत्तियों को लेकर एक लीटर पानी में उबालने के लिए रख दें। बीस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें। बाल जब पूरी तरह से सूखे हो तो इस अमरूद के पानी को बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। करीब दो घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अमरूद की पत्ती का ये उपाय बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों में चमक बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें