फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ चेहरे नहीं शरीर के इन अंगों से भी यूं हटाएं 'डेड स्किन'

Thu, 07 Nov 2019 10:14 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शरीर के कई हिस्सों पर काले दाग की परत या छोटे-छोटे दाने होना आम बात हो सकती है। लेकिन ये निशान भद्दे लगते हैं और ये शरीर ये में किसी चीज की कमी नहीं बल्कि आपके नजरअंदाज करने का नतीजा है। त्वचा की मृत कोशिकाएं जब एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं तो इन्हें हटाने के लिए एक्सफोलिएशन या स्क्रब की जरूरत होती है। अपने चेहरे को तो रोजाना स्क्रब करते हैं ताकि चेहरा निखरा रहे और ब्लैकहेड्स जमा ना हों लेकिन शरीर के कुछ और अंग भी हैं जिन्हें एक्सफोलिएट यानी मृत कोशिकाओं की परत हटाने की काफी जरूरत होती है जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पैरों पर वैक्स या शेव करने से स्किन में जलन हो सकती है। इस तरह की स्थिति में, रेजर बंप ना हो, इसलिए आपको मृत कोशिकाओं की परत हटाने की जरूरत है। आप शेविंग या वैक्स के बाद ही एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट रहेंगे और छोटे-छोटे दाने नहीं होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
होंठ का फटना-रूखे हो जाना हमारे लिए आम समस्या है और हम अक्सर इसे अनदेखा भी कर देते हैं लेकिन होंठों को रोजाना एक्सफोलिएशन की जरूरत है। फटे होंठों के कारण आप लिपस्टिक भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आपको अपने होंठों को स्क्रब करना चाहिए। हालांकि ज्यादा जोर से स्क्रब ना करें क्योंकि  होंठों की त्वचा पतली होती है। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं।

4 of 5
- फोटो : instagram
अगर आपको अपनी बाजू पर छोटे-छोटे दाने दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि ये एक्सफोलिएट ना करने के कारण ही हो रहे हैं और आपको इन पर तुंरत ध्यान देने की जरूरत है। एक्सफोलिएट करने से ना केवल आपकी त्वचा की रंगत हल्की होती है बल्कि इससे आपको अगली बार वैक्सिंग कराते वक्त भी मदद मिलेगी क्योंकि यह इन-ग्रोन बाल की समस्या को कम करता है। बाजू के लिए माइल्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप दो सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से बाजू को धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें