फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Water Uses: सुबह या रात, जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम, कब और कितनी बार करें इस्तेमाल?

Sat, 08 Mar 2025 10:46 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rose Water Benefits: गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है, जो आपकी त्वचा को तरोताजा और हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। इसे अपनी स्किन टाइप के अनुसार दिन में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल एक प्राचीन ब्यूटी सीक्रेट है, जिसे सदियों से स्किनकेयर और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा को ताजगी, नमी और ग्लो देने के साथ-साथ कई हेल्थ और हेयर केयर फायदे भी प्रदान करता है। यही वजह है कि अब तो महिलाएं टोनर की जगह भी गुलाब जल का इस्तेमाल करती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा काफी ज्यादा खिल उठती है।

गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर है, जो आपकी त्वचा को तरोताजा और हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। इसे अपनी स्किन टाइप के अनुसार दिन में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल लगाने का सही तरीका
 
  •  सुबह की ताजगी: दिन की शुरुआत करने से पहले, चेहरे को धोकर कॉटन पैड से गुलाब जल लगाएं। यह त्वचा को टोन करता है और पूरे दिन की चमक बरकरार रखता है।
  • दोपहर की फ्रेशनेस: दिनभर की धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल से बचने के लिए इसे चेहरे पर स्प्रे करें या हल्के हाथों से कॉटन के जरिए अप्लाई करें। यह तुरंत ठंडक और रिफ्रेशिंग अहसास देता है।
  •  रात की देखभाल: सोने से पहले गुलाब जल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को डीप क्लीन करता है, जिससे स्किन रिफ्रेश और रिलैक्स महसूस करती है।
विज्ञापन

3 of 5
जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम - फोटो : Adobe stock
हर स्किन टाइप के लिए गुलाब जल के लाभ
  •  ऑयली स्किन: एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करने के लिए इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें, जिससे त्वचा फ्रेश और मैट बनी रहे।
  • ड्राई स्किन: मॉइस्चराइजर से पहले लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है और हाइड्रेशन बढ़ता है।
  •  सेंसिटिव स्किन: ठंडक देने के साथ-साथ, यह रेडनेस और जलन को कम करने में मदद करता है।

4 of 5
जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम - फोटो : Adobe stock
 गुलाब जल के अन्य बेहतरीन उपयोग
 फेस पैक में मिलाकर: प्राकृतिक ग्लो पाने के लिए इसे किसी भी फेस पैक में मिलाएं।
 आईस क्यूब्स बनाकर: गुलाब जल के आइस क्यूब्स त्वचा को तुरंत ठंडक और निखार देते हैं।
 मेकअप सेट करने के लिए: मेकअप करने के बाद हल्का स्प्रे करें, जिससे लुक लंबे समय तक टिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानें गुलाब जल लगाने का बेस्ट टाइम - फोटो : freepik.com
इस बात का रखें ध्यान
गुलाब जल सिर्फ एक टोनर नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए एक जादुई नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट है। इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और ताजगी से दमकती त्वचा पाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें