फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2025: चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें गुलाब जल, रोज डे पर खिल उठेगा चेहरा

Fri, 07 Feb 2025 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चेहरे पर गुलाबी निखार पाना चाहती हैं गुलाब जल का इस्तेमाल कई तरीकों से करें। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
Rose Day 2025: रोज डे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है और ये वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है। इस दिन को प्यार और स्नेह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, इसी के चलते लोग इस दिन एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने भाव व्यक्त करते हैं। गुलाब को हमेशा से ही प्यार, खुशी और खूबसूरती का प्रतीक माना गया है। अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

प्यार का प्रतीक गुलाब आपके चेहरे को भी गुलाबी निखार देने में मदद करता है। जी हां, ये भले ही सुनने में अजीब लगे लेकिन आप गुलाब के इस्तेमाल से निखरती त्वचा पा सकते हैं। यहां हम आपको चेचहरे पर गुलाब जल इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
क्लींजर के रूप में उपयोग करें - फोटो : Adobe stock
क्लींजर के रूप में उपयोग करें

गुलाब जल को एक कॉटन बॉल में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को साफ करके गंदगी और तेल को हटाने में मदद करेगा। आप दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
टोनर के रूप में - फोटो : Adobe stock
टोनर के रूप में

गुलाब जल एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर है। इसे फ्रिज में ठंडा करें और फिर स्प्रे बोतल से चेहरे पर छिड़कें। यह त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करने और उसे तरोताजा करने में मदद करता है।  

 

4 of 7
फेस पैक में मिलाएं - फोटो : Adobe stock
फेस पैक में मिलाएं

गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, या बेसन में मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।  
 
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप रिमूवर - फोटो : iStock
मेकअप रिमूवर

गुलाब जल को नारियल तेल के साथ मिलाकर एक प्राकृतिक मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल करें। यह त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए मेकअप को हटाएगा।  
विज्ञापन

6 of 7
डार्क सर्कल्स के लिए - फोटो : iStock
डार्क सर्कल्स के लिए
 
गुलाब जल में कॉटन पैड भिगोकर अपनी आंखों पर रखें। यह थकान को कम करेगा और डार्क सर्कल्स को हल्का करेगा। इसे लगाने से भी आपको काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेशियल स्प्रे - फोटो : iStock
फेशियल स्प्रे
 
गर्मियों में गुलाब जल का फेशियल स्प्रे बनाएं। इसे दिनभर अपने चेहरे पर छिड़कें। यह न सिर्फ ताजगी देगा बल्कि त्वचा को ठंडक भी पहुंचाएगा। रोज डे पर इन तरीकों से गुलाब जल का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस दे सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें