फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha B'day: 64 साल की उम्र में भी जवां दिखने वाली रेखा ने बताया अपना 'ब्यूटी रूटीन'

Thu, 10 Oct 2019 10:10 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। 11 अक्टूबर को रेखा 64 साल की हो जाएंगी। ऐसा लगता है बढ़ती उम्र का रेखा पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। ऐसा नहीं है की ये खूबसूरती केवल भगवान की देन है, अपनी इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वो अपना ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले हमेशा जानना चाहते हैं कि रेखा अपनी किस तरह देखभाल करती हैं जिससे इस उम्र में भी जवां नजर आती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने अपनी 'एजलेस ब्यूटी' के राज बताए। जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्किन रूटीन
रेखा अपनी त्वचा से मेकअप उतारना नहीं भूलती हैं। चाहें वो कितनी भी थकी हों लेकिन सोने से पहले अपने चेहरे की क्लिजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग जरुर करती हैं। साथ ही वो अपने चेहरे पर एरोमा ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी त्वचा का ऑयल बैलेंस बना कर रखता है। अपने चेहरे की इतनी देखभाल ही उनकी सदाबहार खूबसूरती का राज है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Instagram
बालों की देखभाल
बहुत से लोगों के बढ़ती उम्र के साथ बाल भी झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर रेखा को देखें तो हैरानी होगी कि इस उम्र में भी उनके बाल कितने घने और लंबे हैं। रेखा अपने बालों के लिए घर पर ही दही, अंडा और शहद का पैक बना कर इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वो किसी भी तरह का केमिकल वाला हेयर कलर या फिर ड्रायर, कर्लर का प्रयोग अपने बालों पर नहीं करती हैं।

4 of 5
खानपान का रखती हैं ध्यान
रेखा अपने आपको फिट और तरोताजा रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। रेखा कहती हैं कि दस से बारह गिलास पानी का सेवन वो नियमित रुप से करती हैं। साथ ही अपने खाने का भी खासतौर से ध्यान रखती हैं। तेल मसाले और जंक फूड से हमेंशा दूर रहती हैं। रात में 7:30 बजे तक वो डिनर कर लेती हैं। जबकि दिन के भोजन में सब्जियां, दो रोटी और दही लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नियमित करती हैं योगा
खुद को चुस्त और तंदरुस्त रखने के लिए रेखा नियमित रुप से योगा करती हैं। योगा करने के साथ ही वो दिमाग को शांत रखने के लिए भी ध्यान का भी सहारा लेती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें