फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल कच्चे आलू से मिल जाएगी ग्लोइंग स्किन, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

Mon, 30 Mar 2020 10:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रसोई में अगर आलू रखा है तो किसी और सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती है। उसी तरह से चेहरे के दाग-धब्बों और टैनिंग को खत्म करने के लिए केवल आलू ही पर्याप्त होगा। आलू से चेहरे पर चमक लाने के साथ ही आंखों के नीचे के काले धब्बों को भी दूर किया जा सकता है। बस इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल की बिना केमिकल के चेहरे पर चमक लाई जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू जहां त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा वहीं हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण दाने और एक्ने की परेशानी से निजात दिलाएंगे। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक चेहरे के लिए फायदेमंद है। फेस पैक बनाने के लिए आलू को कद्दूकस से घिस लें। घिसे हुए कच्चे आलू में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी ने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो दिन इस पैक का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
आलू और दही का फेसपैक
आलू के साथ दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके लिए कच्चे आलू को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में दही को मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। करीब पन्द्रह से बीस मिनट बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। आलू और दही का फेसपैक चेहरे की त्वचा को टाइट करने का भी काम करता है। जिससे झुर्रियों की परेशानी भी दूर होती है।
 

4 of 5
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू और नींबू का फेसपैक
आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नेचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है।  एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और चेहरे पर चमक आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें