फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूखे बालों को बनाना है सिल्की-सिल्की तो ये टिप्स जरूर आजमाएं

Tue, 06 Oct 2020 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hair wash
बालों को शैंपू करने के बाद संभालना मुश्किल होता है। क्योंकि वो रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। साथ ही उड़े-उड़े लगते हैं। ऐसे में बना-बनाया सारा लुक खराब हो जाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से दो चार होती हैं तो ये टिप्स जरूर आपके काम आ सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जिनकी मदद से आप पा सकते हैं सिल्की-सिल्की बाल। 
विज्ञापन

2 of 6
तौलिया से ना सुखाएं बाल
बालों को तौलिए से ना सुखाएं
बालों को धोने के बाद अगर तौलिए से लपेटकर सुखाने की आदत है तो इसे फौरन छोड़ दें। क्योंकि ये आदत आपके बालों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर बाल सुखाना है तो कॉटन की शर्ट से सुखा लें। तौलिए में कठोर रेशे होते हैं जो बालों को फ्रिजी और बेजान बना देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
hair
अगर चाहती हैं शैंपू किए हुए बाल उड़े-उड़े ना लगे तो बालों में लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस तरह के कंडीशनर से बालों को पोषण भी मिलता है। साथ ही ये सिल्की भी नजर आने लगते हैं। साधाऱण कंडीशनर बालों से धुल जाने के बाद उनका असर कम हो जाता है। 

4 of 6
hair
बालों को नर्म, मुलायम और सिल्की बनाए रखना चाहती हैं तो शैंपू के बाद तेल की जगह सीरम का इस्तेमाल करें। ये रूखे और फ्रिजी बालों को मुलायम करने में काफी मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
hair
अगर सिर पर नई ग्रोथ वाले बेबी हेयर हैं तो इन्हें बैठाने के लिए कई बार सारे ट्रिक फेल हो जाते हैं। इनको अगर सेट करना चाहती हैं तो टूथब्रश पर हेयर स्प्रे छिड़ककर इनसे बालों को सेट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों को नेचुरल तरीके से स्मूद और सिल्की बनाना है तो हेयर स्पा बेहद जरूरी है। घर पर या पार्लर में जाकर बालों को मुलायर और सिल्की बनाया जा सकता है। कई सारे घरेलू हेयर पैक बनते हैं। जिनकी मदद से फ्रिजी हेयर को कंट्रोल करना आसान होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें