फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की सूजन से नहीं मिल रही निजात तो अपनाएं ये 5 उपाय

Mon, 23 Nov 2020 02:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
eyes
आंखों की थकान कई बार चेहरे के मेकअप को बिगाड़ देती है। क्योंकि लगातार कंप्यूटर पर काम और नींद ना पूरी होने से आंखे थक जाती हैं। जिसकी वजह से उनके आसपास सूजन और कई बार काले घेरे हो जाते हैं। वहीं आंखों को देखने से ऐसा लगता है कि आप नींद में है। अगर आंखों की सूजन को दूर भगाना है तो ये उपाय जरूर आपके काम आएंगे। आगे की स्लाइड में जानिए टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
टी बैग
ग्रीन टी बैग सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। ग्रीन टी तो आप रोज ही पीती होंगी। तो अगली बार इसके टी बैग को फेंकने के बजाय धो कर आंखों के नीचे रखे। इसकी मदद से आंखों के नीचे की त्वचा में कसावट आएगी और सूजन दूर होगी।
विज्ञापन

3 of 5
egg
अंडे की जर्दी
सुबह ब्रेकफास्ट में तो अंडा खाती ही होंगी। तो इसी अंडे की सफेदी को लेकर आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। ये त्वचा को कसने के साथ ही टोन भी करेगा।

4 of 5
spoon - फोटो : pixa
चम्मच 
अब आप सोच रहें होंगे कि चम्मच का क्या करेंगे। तो हम आपको बता दे कि इसकी मदद से आंखों के नीचे रक्त का संचार सही तरीके से होता है जिससे आंखों की लालिमा और सूजन खत्म हो जाती है। रात को सोने से पहले दो चम्मच को फ्रिज में डाल दें और सुबह इस ठंडे चम्मच को आंखों के ऊपर रखें। ये तरीका जल्दी ही असर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉफी - फोटो : Pixabay
कॉफी
कॉफी को आंखों के नीचे लगाने से भी सूजन खत्म होती है। अंडे की जर्दी और कॉफी को मिलाकर लगाने से जल्दी ही आराम मिलता है। कॉफी को अंडे की जर्दी में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर मुलायम कपड़े से पोंछ कर पानी से साफ कर लें। कॉफी का ये तरीका आंखों की थकान दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें