फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Candle Cutting: दो मुंहे बालों को हटाने के लिए चलन में आ गई कैंडल कटिंग, जानें इसके फायदे और नुकसान

Tue, 25 Feb 2025 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो मुंहे बालों को साफ करने के लिए कैंडल कटिंग काफी ट्रेंड में आ रही है। इसके फायदे और नुकसान आपको अवश्य पता होने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
दो मुंहे बालों को हटाने के लिए चलन में आ गई कैंडल कटिंग - फोटो : अमर उजाला
Candle Cutting: दो मुंहे बालों से आजकल ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए बहुत से लोग तो सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट तक लेते हैं, लेकिन ये परेशानी बार-बार लौट कर आती है, जिस वजह से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ट्रेंड की बात करें तो आजकल कैंडल कटिंग से दो मुंहे बालों को हटाने का ट्रेंड काफी चला है।

कैंडल कटिंग एक ग्लैमरस ट्रेंड तो है, लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।अगर आप इसे करवाना चाहती हैं, तो किसी अनुभवी प्रोफेशनल से ही करवाएं और घर पर खुद करने से बचें। यहां हम आपको कैंडल कटिंग की हर जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपके बालों को किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए।
विज्ञापन

2 of 6
क्या होती है कैंडिल कटिंग ? - फोटो : instagram
क्या होती है कैंडिल कटिंग ?
  
दो मुंहे बालों को हटाने में कैंडल कटिंग का इस्तेमाल किया जाता है। कई जगहों पर इसे वेलाटेरापिया भी कहा जाता है। ये एक ऐसा हेयर ट्रीटमेंट है जिसमें जलती हुई मोमबत्ती की लौ का उपयोग करके दो-मुंहे बालों को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में बालों के छोटे-छोटे सेक्शन को ट्विस्ट किया जाता है, जिससे दो-मुंहे बाल बाहर निकल आते हैं, और फिर उन्हें मोमबत्ती की लौ से जला दिया जाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया - फोटो : instagram
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया

अब बात करते हैं कि आखिर ये कैंजल कटिंग कितनी सुरक्षित है। बता दें कि अगर यह प्रक्रिया ठीक से न की जाए, तो आपके बाल जल सकते हैं और नुकसान हो सकता है। मोमबत्ती से निकलने वाली आग का अधिक तापमान आपको बालों की नमी को छीन सकता है, जिससे वे और भी ज्यादा रूखे और कमजोर हो सकते हैं।  

4 of 6
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया - फोटो : instagram
कई बार मोमबत्ती की लपटें तेज हो जाती हैं, जिससे जलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप ये करना चाहती हैं तो घर पर करने की जगह किसी अनुभवी की मदद लें, ताकि किसी तरह का खतरा आपपर न मंडराए।
विज्ञापन

5 of 6
कितनी है असरदार - फोटो : Adobe stock
कितनी है असरदार

कैंडल कटिंग दो मुंहे बालों को हटाने का काम काफी अच्छे से करती है, लेकिन ये कोई स्थायी समाधान नहीं है। इसे करने के बाद आपको बालों की सही से देखभाल करनी चाहिए, वरना बार-बार बाल दो मुंहे होते रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैंडल कटिंग से लगता है डर तो ये तरीके अपनाएं - फोटो : Adobe stock
कैंडल कटिंग से लगता है डर तो ये तरीके अपनाएं

अगर आप दो-मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो ये अन्य विकल्प अपना सकती हैं। इसके लिए सबसे आसान विकल्प है हर 6-8 हफ्तों में हल्की ट्रिमिंग कराना। यदि आप समय-समय पर ट्रिमिंग कराते रहेंगे तो इससे बाल दो मुंहे नहीं होंगे और बालों की ग्रोथ बनी रहेगी। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें