फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2025: प्रपोज डे पर क्रश से करना है प्यार का इजहार तो खुद को पहले से करें तैयार, ये टिप्स आएंगे काम

Tue, 21 Jan 2025 12:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना एक खास और यादगार पल होता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास और प्रेजेंटेशन बहुत मायने रखता है। सही ग्रूमिंग से न केवल आप आकर्षक दिखेंगे, बल्कि आपकी तैयारी भी बेहतर नजर आएगी। 
 
विज्ञापन
1 of 7
Propose Day - फोटो : instagram

Propose Day 2025: प्रपोज डे हर साल वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी कि 8 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन उन लोगों के लिए खास होता है, जो अपने दिल की बात अपने साथी से कहना चाहते हैं। इस दिन का उद्देश्य अपनी भावनाओं को व्यक्त करना और रिश्ते की नई शुरुआत करना है। ऐसे में लड़के इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं।

बहुत से लड़के इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इस दिन अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। यदि आप भी किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो खुद को इसके लिए पहले से तैयार करें। आपका लुक ही आपका पहला इंप्रेशन होता है। इसलिए प्रपोज डे के लिए अपने लुक को सही से कैरी करें। 

विज्ञापन

2 of 7
स्किनकेयर पर ध्यान दें - फोटो : Adobe stock
 स्किनकेयर पर ध्यान दें

अभी प्रपोज डे में काफी दिन हैं। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। इसके लिए रोजाना फेसवॉश का इस्तेमाल करें और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिए प्रपोज से एक दिन पहले हल्का स्क्रब करें। 
विज्ञापन

3 of 7
सीटीएम रूटीन फॉलो करें - फोटो : Adobe stock
सीटीएम रूटीन फॉलो करें

प्रपोज डे के दिन यदि खिला-खिला चेहरा चाहिए तो सीटीएम रूल फॉलो करें। इसके लिए दिन में दो बार पहले चेहरे की सही से क्लिंजिंग करें, फिर टोनर का इस्तेमाल करें और आखिर में त्वचा पर मॉइश्चराइजर  लगाएं। इससे आपका चेहरा प्रपोज डे तक खिल उठेगा।

4 of 7
हेयरस्टाइल हो सही - फोटो : Freepik
हेयरस्टाइल हो सही

अगर आपके बाल बढ़े हुए हैं, तो समय रहते स्टाइलिश हेयरकट करवाएं। यदि आप एक दम आखिरी समय पर हेयर कट कराएंगे तो हो सकता है लुक अजीब दिखे। ऐसे में 4-5 दिन पहले ही अच्छा हेयर कट ले लें, ताकि बाल सही से सेट हो जाएं।   हेयर जेल या वैक्स का हल्का इस्तेमाल करें, ताकि बाल सलीके से दिखें।  
विज्ञापन

5 of 7
कराएं शेविंग - फोटो : freepik
कराएं शेविंग

इसका चयन आपको ही करना है कि आप क्लीन शेव ज्यादा अच्छे लगते हैं या दाढ़ी में। यदि क्लीन शेव में लुक हैंडसम लगता है तो एक दिन पहले ही क्लीन शेव कराएं। यदि दाढ़ी रखनी है तो उसे सेट अवश्य कराएं। ट्रिम की हुई दाढ़ी से आप और भी आकर्षक लगेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
इन बातों का भी रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान

प्रपोज डे के मौके के अनुसार स्मार्ट कैजुअल या फॉर्मल कपड़े पहनें। ध्यान रखें कि आपके कपड़ों की फिटिंग सही होनी चाहिए। अगर डिनर डेट पर जा रहे हैं, तो शर्ट और ब्लेजर पहन सकते हैं।  डेट के लिए हमेशा हल्के और क्लासी रंग चुनें, जैसे सफेद, नेवी ब्लू या पेस्टल।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेल्स और हाथों की सफाई है जरूरी - फोटो : Adobe stock
नेल्स और हाथों की सफाई है जरूरी 

अपने हाथों का ध्यान पहले से रखें। चाहें तो मैनिक्योर करा सकते हैं। इसके अलावा अपने नाखून कटे हुए और साफ रखें।  हाथों में अगर खुरदुरापन है तो अभी से मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि हाथ रूखे न लगें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें