फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Skin Care: शादी के बाद दुल्हन को इस तरह करनी चाहिए त्वचा की देखभाल, लंबे संमय तक टिका रहेगा ग्लो

Sun, 12 Jun 2022 08:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bridal - फोटो : instagram
शादी के दिन हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसकी शुरूआत होती है ग्लोइंग स्किन के साथ। जिसकी देखभाल वो शादी के कई महीनों पहले से ही शुरू कर देती है। वहीं पार्लर में भी पूरे महीने का पैकेज होता है। जिसमे फेशियल से लेकर मसाज तक शामिल होता है। लेकिन ये ग्लो शादी के बाद भी लंबे समय तक टिका रहे। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। वैसे तो शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर ग्लो रहता ही है। लेकिन ये ग्लो बरकरार रहे, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानें उन बातों को।
विज्ञापन

2 of 6
ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/kritisanon
शादी की रस्मों में हर लड़की तैयार होती है। इसके लिए चेहरे पर ढेर सारे मेकअप के प्रोडक्ट लगाने ही पड़ते हैं। तभी परफेक्ट ब्राइडल वाला लुक आता है। जिससे स्किन खुल कर सांस नहीं ले पाती। ऐसे में शादी के बाद ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें कि मेकअप से दूर ही रहें। जिससे त्वचा का नेचुरल ग्लो नजर आ सके। 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : social media
अगर आपको रेडी होना ही है तो चेहरे पर बस मॉइश्चराइजर के साथ लिपस्टिक और आखों में काजल लगाकर रेडी हों। ये लुक भी आपकी नेचुरल खूबसूरती को दिखाने का काम करेगा। 

4 of 6
sleep - फोटो : iStock
शादी की तैयारियों के बीच नींद पूरी होना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। साथ ही दुल्हन मेंटली भी काफी स्ट्रेस में होती है। ऐसे में शादी के बाद भरपूर नींद ली जाए। इससे चेहरे पर और आंखों के आसपास ताजगी दिखेगी और आपका चेहरे फ्रेश दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
सनस्क्रीन पूरी तरह से जरूरी है। भले ही आप नई नवेली दुल्हन के रूप में घर में हो या फिर बाहर जाना हो। चेहरे पर सनस्र्कीन की अच्छी खासी परत को चेहरे पर लगाकर रखें। जिससे टैनिंग से बची रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
coconut water - फोटो : istock
शादी के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें। क्योंकि शादी के बीच तेल-मसाले वाले खाने से चेहरे पर मुंहासे वगैरह निकलने लगते हैं। ऐसे में शादी के बाद किसी भी तरह के एक्ने और मुंहासों से बचने के लिए फलों और जूस को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही ढेर सारा पानी, नारियल पानी और लिक्विड को डाइट में शामिल करें। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए डिटॉक्स वॉटर, ग्रीन टी वगैरह पिएं। इससे भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें