फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Skin Care: होली के रंगों ने त्वचा को पहुंचाया है नुकसान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Mon, 17 Mar 2025 02:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर होली के बाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी स्किन को दोबारा हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
होली के रंगों ने त्वचा को पहुंचाया है नुकसान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : PTI

Holi 2025: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए चुनौती भी बन सकता है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना सकते हैं, जिससे खुजली, जलन और रैशेज हो सकते हैं।

अगर होली के बाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे बताए गए घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपनी स्किन को दोबारा हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। सही स्किन केयर, हाइड्रेशन और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा कोमल और चमकदार बनी रहेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बेसन और दही का उबटन लगाएं - फोटो : Adobe stock

 बेसन और दही का उबटन लगाएं

ये उबटन आपके चेहरे की जलन को भी कम करने में मदद करेगा। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को इसे चेहरे और हाथों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में इसे हल्के हाथों से मसाज करके धो लें।  
विज्ञापन

3 of 6
दिन में दो बार एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार एलोवेरा जेल लगाएं

अगर रंगों की वजह से स्किन में जलन या खुजली हो रही है, तो एलोवेरा जेल लगाएं। इसके लिए कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और जलन से राहत देगा। 

4 of 6
नारियल तेल से करें मसाज - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से करें मसाज

हर घर में नारियल का तेल तो उपलब्ध रहता ही है। ऐसे में आप इससे मसाज करके भी चेहरे की जलन से राहत पा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
गुलाब जल और शहद का मास्क - फोटो : Adobe stock
 गुलाब जल और शहद का मास्क

गुलाब जल और शहद मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होगी। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद मिलाएं।अब इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध और हल्दी का पैक - फोटो : freepik.com
दूध और हल्दी का पैक

यदि अभी भी होली के रंग से चेहरा जल रहा है तो दूध और हल्दी का पैक बहुत फायदेमंद होगा। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 2 चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और रुई से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें