फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Beauty Secret: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बेहद ही सस्ते फेस पैक से चमकता है इन अभिनेत्रियों का चेहरा

Fri, 27 Jun 2025 01:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Actresses Skincare Tips: अगर आप अभिनेत्रियों के जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो उनके द्वारा बताया गया स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
बेहद ही सस्ते फेस पैक से चमकता है इन अभिनेत्रियों का चेहरा - फोटो : instagram
Actresses Skincare Tips: हम जब भी किसी अभिनेत्री को टीवी पर, थियेटर में या फिर सोशल मीडिया पर देखते हैं, तो उनकी खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। उनकी ग्लास स्किन लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। खासतौर पर युवा लड़कियां अभिनेत्रियों की दमकती त्वचा को देखकर उन्हीं के जैसी स्किन पाना चाहती हैं।

अक्सर लोगों को लगता है कि अभिनेत्रियों की खूबसूरत त्वचा का राज महंगे-महंगे प्रोडक्ट और स्किन केयर ट्रीटमेंट हैं। पर, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो आज भी दादी-नानी के नुस्खों पर भरोसा करना पसंद करती हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल है। तो बस देर न करते हुए इन बड़ी अभिनेत्रियों द्वारा बताए नुस्खे को आप भी एक बार अवश्य ही ट्राई करें। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा

अगर आप प्रियंका चोपड़ा क जैसी त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके द्वारा बताया गया एक नुस्खा आजमाकर देख लें। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको बेसन, दही, नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
इन सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब इसका स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन पर सही से अप्लाई करें। 20 मिनट तक इस मास्क को ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरे को हल्का गीला करें। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए अपने चेहरे को साफ कर लें। ये मास्क आपकी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ाकर आपको खूबसूरत बनाता है। 

 

4 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित

अगर आप भी धक-धक गर्म माधुरी दीक्षित की की बड़ी फैन हैं तो ये नुस्खा आजमाकर देख लें। इन नुस्खे का जिक्र उन्होंने कई बार किया है। इसके लिए आपको ओटमील के साथ-साथ दूध और शहद की जरूरत पड़ेगी। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा काफी ड्राई है, उनके लिए ये नुस्खा रामबाण की तरह काम करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले ओटमील को अच्छी तरह से पीसकर उसमें थोड़ा सा शहद और दूध डालकर पेस्ट तैयार करें। अ इप पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। 20 मिनट चेहरे पर मास्क ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा धोककर साफ कर लें। इससे भी आपका चेहरा अच्छी तरह से खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरत त्वचा से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं दीपिकाा पादुकोण को हर कोई जानता है। वो भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। इसके लिए वो घर पर बना फेसपैक ही चेहरे पर अप्लाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि उन्हें बेसन, दही, मलाई का फेसपैक काफी सूट करता है। इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में सबसे पहले बेसन लेना है। इसके बाद इसमें दही डालकर पेस्ट बनाएं। आखिर में थोड़ी सी मलाई भी उस पेस्ट में एड कर दें। बस फिर क्या है, इस एक नुस्खे से आपका चेहरा खिल उठेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें