फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peel Off Mask: घर में तैयार करें पील ऑफ मास्क, ब्लैकहेड्स और डेड स्किन से मिलेगा छुटकारा

Wed, 23 Nov 2022 06:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
homemade peel off mask - फोटो : istock
चेहरे की देखभाल के लिए हम सब कोशिश करते रहते हैं। कुछ पार्लर के ट्रीटमेंट में भरोस करती हैं तो कुछ को घर के नुस्खों पर भरोसा होता है। क्योंकि घरेलू नुस्खे बहुत कम ही त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। त्वचा को चमकाने और डेड स्किन को हटाने के लिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में कई सारे पील ऑफ मास्क आते हैं। जिसे अक्सर महिलाएं लगाती हैं। आप चाहे तो घर में पील ऑफ मास्क बना सकती हैं। जो ना केवल त्वचा को चमक देगा बल्कि डेड स्किन और ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा देगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं घर में पील ऑफ मास्क।
विज्ञापन

2 of 5
homemade peel off mask - फोटो : istock
पील ऑफ मास्क बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है जिलेटिन। जिसकी मदद से पील ऑफ मास्क बनकर तैयार होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
milk remedies - फोटो : iStock
पील ऑफ मास्क बनाने के लिए डेढ़ चम्मच कच्चा दूध लें और एक चम्मच जिलेटिन पाउडर। अब जिलेटिन पाउडर में डेढ़ चम्मच कच्चा दूध मिला दें। अब इसे माइक्रोवेव में दस मिनट के लिए गर्म कर लें। अगर माइक्रोवेव नही है तो किसी बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी गर्म होने लगे तो उसके ऊपर जिलेटिन और दूध के कटोरी को रखकर गर्म करें। बस तैयार है दूध का पील ऑफ मास्क। इसे लगाने के लिए पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर पतली परत लगाएं और सूखने दें।

4 of 5
mask
जब ये मास्क सूख जाए तो धीरे-धीरे नीचे से ऊपर की तरफ निकालें। कच्चे दूध से तैयार इस पील ऑफ मास्क को लगाने से डेड स्किन निकलने के साथ ही चेहरे को मॉइश्चर भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
homemade peel off mask - फोटो : instagram
ग्रीन टी से पील ऑफ मास्क भी बना सकते हैं
पानी में ग्रीन टी बैग डालकर उबालें। साथ में एक चम्मच जिलेटिन पाउडर और एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं। अच्छी तरह से इस पेस्ट को ठंडा हो जाने दें। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर सूखने और फिर निकालें। ग्रीन टी से बना ये फेसपैक चेहरे को चमक देने के साथ ही त्वचा को कसावट भी देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें