फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tan Removing: धूप से त्वचा पर हो गई है टैनिंग तो इस पीले फल से बनाएं मास्क

Mon, 15 Aug 2022 05:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
skin tanning
सूरज की तेज किरणें चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों को झुलसा देती हैं। जिसकी वजह से टैनिंग हो जाती है। टैनिंग से ना केवल त्वचा पर काले धब्बे दिखने लगते हैं। बल्कि ये सुंदरता को भी बिगाड़ने का काम करता है। यहां तक कि लगातार धूप में जाने से त्वचा की रंगत टैनिंग की वजह से खऱाब हो जाती है। लेकिन अगर आप इस टैनिंग से छुटकारा पाना् चाहती हैं तो केमिकल वाले प्रो़डक्ट की बजाय घरेलू नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करके देखें। ये काफी तेजी से प्रभावित हिस्से को ठीक करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
papaya - फोटो : iStock
टैनिंग को दूर करने के लिए करें इस फल का इस्तेमाल
अगर चेहरे और त्वचा पर टैनिंग हो गई है तो पपीता इसे दूर करने में काफी मदद कर सकता है। पपीते को लेकर उसे ऑरेंज जूस के साथ पैक बना लें। पपीते का फेस मास्क बनाने के लिए पके हुए पपीते को लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इस मैश किए पपीते को ऑरेंज जूस की मदद से पेस्ट बना लें।  
विज्ञापन

3 of 5
papaya
इस पैक को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे की टैनिंग जल्दी ही चली जाएगी। इसी तरह से आप चाहें तो दही के साथ संतरे के रस को मिलाकर पैक तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरे को पानी से धो लें

4 of 5
दही - फोटो : iStock
ये फ्रूट मास्क त्वचा की टैनिंग दूर करने के साथ ही कॉम्प्लेक्शन को भी सुधारते हैं। चेहरे पर डलनेस को दूर कर इन फ्रूट मास्क को लगाने से त्वचा पर चमक आती है और चेहरा खिला-खिला दिखने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
honey - फोटो : istock
एक चम्मच शहद के साथ पके हुए पपीते को मैश कर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे को साफ कर इस पैक को लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद चेहरा साफ करें। टैनिंग दूर करने के लिए ये फ्रूट मास्क भी काफी असरदार है और असर दिखना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें