Glowing Skin Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीने की समस्या लेकर आता है। जब तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो इसका असर सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी साफ दिखाई देने लगता है। हीटवेव के दौरान स्किन जल्दी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे चेहरा बेजान, रूखा और थका हुआ नजर आने लगता है। कई लोगों को टैनिंग, सनबर्न, पिंपल्स और त्वचा में जलन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय कुछ प्राकृतिक और स्किन-फ्रेंडली उपाय अपनाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। जब आप सो रहे होते हैं, तब त्वचा खुद को ठीक करने और नई कोशिकाएं बनाने का काम करती है। इसलिए सोने से पहले कुछ खास चीजें चेहरे पर लगाने से त्वचा को अतिरिक्त पोषण और नमी मिलती है।
अगर आप भी हीटवेव में अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो रात को ये 5 चीजें लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।