फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: तो क्या नए साल में खत्म हो जाएंगे ये पांच मेकअप ट्रेंड?

Mon, 23 Dec 2019 02:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
मेकअप करना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के लिए लड़कियां तैयार होना पसंद करती है। इसके लिए वो सेलिब्रेटीज के किए मेकअप को पसंद करती हैं और फिर वो ट्रेंड बन जाता है। पिछले कुछ सालों में भी मेकअप करने के बहुत से तरीके चलन में थे लेकिन साल 2020 के शुरू होने के साथ ही वो सारे ट्रेंड भी खत्म हो जाएंगे। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास ट्रेंड जो इस साल कह देंगे अलविदा।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : insatgram
हाईलाइटिंग ट्रेंड
आपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बहुत सारे मेकअप ट्यूटोरियल वाले वीडियो में चेहरे के नाक, चिन, गाल के ऊपरी हिस्से को हाईलाइटिंग करने का ट्रेंड खूब नजर आया। ड्यूई मेकअप के नाम पर भी साल 2019 में बहुत ट्रेंड था। लेकिन अगले साल ये मेकअप ट्रेंड खत्म हो जाएगा। पिछले तीन सालों से चल रहा ये चलन अब खत्म होने जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : insatgram
ग्लिटर
ग्लिटर त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। अगर अभी तक आपने ग्लिटर वाले फेस मास्क, लिपस्टिक और आईलाइनर खरीद रखे हैं या फिर केवल ग्लिटर लगाना चेहरे पर पसंद हैं तो अब ये मेकअप ट्रेंड फैशन से बाहर हो रहे हैं।

 

4 of 6
- फोटो : insatgram
इंस्टाग्राम ब्रो
2014 में शुरू हुआ इंस्टाग्राम ब्रो का फैशन अब खत्म होने वाला है। इसमें आईब्रो जेल से ब्रो को सही आकार दिया जाता है। इसकी खासियत होती है  कि आगे की तरफ से ये आईब्रो हल्की और नेचुरल लगती है लेकिन पीछे की तरफ से ये बिल्कुल गाढ़ी और परफेक्ट शेप में रहती हैं। लेकिन इंस्टाग्राम लुक वाली ये आईब्रो बिल्कुल नकली दिखती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : insatgram
मेकअप वाइप्स 
बाजार में तरह-तरह के मेकअप वाइप्स आते हैं लेकिन मेकअप करने वाली लड़कियां इसे नुकसानदायक मान रही हैं। साथ ही अब मेकअप छुड़ाने के लिए नए और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि मेकअप वाइप्स पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
मैटेलिक लिप कलर
2017 से शुरू हुए मैटेलिक लिप कलर का ट्रेंड अब खत्म हो रहा है। 2019 में इस कलर के लिपस्टिक बहुत ही कम नजर आए। न्यूट्रल शेड के टाइम में मैटेलिक लिप कलर बिल्कुल भी फैशन से  बाहर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें