फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे समय में करेंगी मेकअप तो पड़ जाएंगे लेने के देने, चेहरा हो जाएगा खराब

Mon, 06 Apr 2020 01:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
मेकअप करने से चेहरा सुंदर दिखने लगता है। लेकिन जो बात नेचुरल दिखने में है वो मेकअप में नहीं। चेहरे की ग्लो करती स्किन बेहद खूबसूरत लगती है। हालांकि कभी-कभी समय चेहरे पर मेकअप लगाना स्किन को खराब कर सकता है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि कब चेहरे पर मेकअप नहीं लगाना चाहिए। तो चलिए जाने कब नहीं करना चाहिए चेहरे पर मेकअप.....

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
जिम जाते समय
जब भी जिम जाइए तो ध्यान रखिए कि चेहरे पर किसी तरह का मेकअप न हो। क्योंकि जब भी हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय खूब सारा पसीना होता है। अगर हम चेहरे पर मेकअप की परत चढाए रहेंगे तो पसीना पोर्स को ब्लॉक कर देगा। जिसकी वजह से एक्ने और स्किन की बहुत सी समस्याएं हमें घेर लेंगी।


 
विज्ञापन

3 of 5
स्वीमिंग करते समय
अगर आप स्वीमिंग करने जा रही हैं या फिर हॉट शॉवर लेकर बाहर आ रही हैं तो इस समय भी चेहरे पर मेकअप नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब आप स्वीमिंग पूल में नहाती है तो पानी में क्लोरीन होता है। स्वीमिंग करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ हॉट शॉवर लेने के कारण त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में मेकअप स्किन को डैमेज कर सकता है।


 

4 of 5
एक्ने और मुंहासे 
अगर चेहरे पर एक्ने या मुंहासों की समस्या है तो मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। त्वचा को केवल साफ-सुथरा रखना  इसकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बहुत सी महिलाएं कंसीलर का इस्तेमाल एक्ने को छिपाने के लिए करती हैं जो त्वचा को और ज्यादा खराब कर देता है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर की साफ-सफाई के समय
मेकअप करना भले ही आपको पसंद हो लेकिन घर के कामकाज या साफ-सफाई के समय मेकअप भूलकर भी न करें। क्योंकि इस समय चेहरे की त्वचा बहुत सारी धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के संपर्क में आती है। जिसकी वजह से चेहरे पर इसकी परत पोर्स को ब्लॉक करके स्किन प्राब्लम को जन्म देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें