फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों का झड़ना कम कर देंगी ये पत्तियां, इस्तेमाल करने का तरीका है अलग

Wed, 06 Dec 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
मौसम बदलते ही अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हो जाते हैं तो टेंशन छोड़ इन पत्तियों का इस्तेमाल आज से ही करना शुरू कर दीजिए। ये जादुई पत्तियां न सिर्फ आपके बालों की केयर करेंगी बल्कि आपके चेहरे की रंगत का भी खास ध्यान रखेंगी। आइए जानते हैं इसके खूबसूरत फायदों और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में। 

पढ़ें- जॉब करती हैं तो ये 5 टिप्स अपनाएं, दिनभर फ्रेश महसूस करेंगी   

 
विज्ञापन

2 of 4
स्‍वाद में कड़वा नीम अपने औषधीय गुणों के कारण लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। नीम में डायबिटिज, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के सभी गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसके पत्तों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण मुंहासे, छाले, खाज-खुजली, एक्जिमा को भी दूर करने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
बालों का झड़ना
नीम एक बेहतरीन हेयर कंडीशनर का काम भी करता है। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उन्हें पीसकर उसका  पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद मिलाकर बालों में लगाने से रूसी खत्‍म हो जाती है और बाल मुलायम और चमकीले दिखने लगते है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
जलने पर लगाएं नीम का तेल
किचन में काम करते समय अगर हाथ जल गया है तो जली हुई जगह नीम का तेल या उसके पत्‍तों को पीस कर लगाने से आराम मिलता है। नीम की पत्तियों और तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। खास बात तो है कि कटे हुए स्‍थान पर नीम का तेल लगाने से टिटनेस का डर भी खत्म हो जाता है। इसके अलावा फोड़े और फुंसियों से निजात पाने के लिए नीम के पत्ते, छाल और फलों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें, अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। इससे फोड़े−फुसियां तथा घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें