फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nautapa 2025: शुरू होने वाला है नौतपा, खास तरह से रखें अपनी त्वचा का ध्यान वरना होगी बड़ी मुश्किल

Wed, 21 May 2025 12:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nautapa 2025: यदि आप नौतपा की गर्मी में झुलसना नहीं चाहते हैं तो अपनी स्किन का ध्यान अभी से रखना शुरू कर दें। यहां इसके लिए आपको कुछ टिप्स दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
खास तरह से रखें अपनी त्वचा का ध्यान वरना होगी बड़ी मुश्किल - फोटो : adobe stock
Nautapa 2025: गर्मी के मौसम में हाल तो वैसे ही खराब रहता है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी होती है नौतपा में। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले इस नौतपा में सूरज अपने प्रचंड रूप में होता है। इसी के चलते लोग इन नौ दिनों में दिन के समय बाहर निकलने से भी बचते हैं। इस बार की बात करें तो इस साल नौतपा की शुरूआत 25 मई से हो रही है।

नौतपा में सूरज की ताप इतनी ज्यादा होती है कि इससे शरीर से झुलसने तक का खतरा रहता है। ऐसे में सेहत के साथ-साथ इन दिनों त्वचा का ध्यान रखने की भी जरूरत है। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप नौतपा में भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे को बार-बार ठंडे पानी से धोएं - फोटो : Adobe stock
चेहरे को बार-बार ठंडे पानी से धोएं

अपने चेहरे को दिन में कई बार सिर्फ ठंडे पानी से धोएं। चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों को भी धोते रहें। ताकि गर्मी का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़ सके। खासतौर पर जब बाहर से घर में आएं, उस वक्त तो मुंह अवश्य धोएं। बस ध्यान रखें कि बाहर से आते ही तुंरत ठंडा पानी इस्तेमाल न करें, ये नुकसानदायक हो सकता है। पहले 10 मिनट आराम करें, फिर हाथ-मुंह धोएं। 
विज्ञापन

3 of 6
शीट मास्क है जरूरी - फोटो : iStock
शीट मास्क है जरूरी

पूरे दिन की थकान और सनबर्न को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले शीट मास्क का इस्तेमाल करें। बाजार में कई ऐसे शीट मास्क मिलते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। ऐसे में आप भी ऐसे शीट मास्क को घर पर लाकर रख लें। अब इसे फ्रिज से निकालकर इसका इस्तेमाल करें। 

4 of 6
कूलिंग मास्क लगाएं - फोटो : Adobe stock
कूलिंग मास्क लगाएं

शीट मास्क नहीं लगाना तो ऐसा फेस मास्क इस्तेमाल करें, जो त्वचा को हाइड्रेट करता हो। ध्यान रखें कि इस फेस मास्क में चंदन, खीरा, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी जैसे तत्व होने चाहिए, क्योंकि ये ही आपकी त्वचा को ठंडा करने में मदद करेंगे। ये सनबर्न से भी राहत दिलाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
रात में करें स्किन केयर - फोटो : freepik.com
रात में करें स्किन केयर

नौतपा में रात के समय स्किन केयर अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि रात से समय त्वचा खुद को हील करती है। इसलिए दिन भर की थकान को दूर करने के लिए रात में सही स्कन केयर रुटीन फॉलो करें। खासतौर पर यदि सनबर्न हुआ है, तो रात में स्किन केयर करें, ताकि आपको राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारी मेकअप से दूर रहें - फोटो : Adobe stock
भारी मेकअप से दूर रहें

इस मौसम में त्वचा के पोर्स को पूरी तरह से बंद न करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी। हैवी मेकअप से दूरी बनाकर रखें। आप चाहें तो मिनिमल मेकअप कर सकती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें