Nail Polish Hacks: हमारे लुक को कंप्लीट करने में आउटफिट के साथ--साथ एक्सेसरीज का काफी हाथ होता है। मेकअप से लेकर नेलपेंट तक हमें खूबसूरत दिखाने में मददगार होती है। अगर बात करें नेल पॉलिश की तो ये हमेशा आउटफिट के रंग से मैच करके की लगाई जाती है। पर, कई बार देखा जाता है कि जब हम जल्दी में नेलपेंट लगाते हैं तो ये बिगड़ जाती है। नेल पॉलिश को सूखने में काफी समय लगता है। ऐसे में समय के अभाव की वजह से नेल पॉलिश को सुखाने के लिए लड़कियां काफी जतन करती हैं।
इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप झटपट अपनी नेल पॉलिश सुखा सकती हैं। इसके लिए आपको लंबे समय तक इंतजार भी नहीं करना होगा और न ही इसके लिए आपको किसी मशीन की जरूरत है। इन तरीकों को अपनाकर आप जल्दी में भी अपने नेल पॉलिश सुखा सकती हैं। आइए देर न करते हुए आपको ये टिप्स बताते हैं।